Breaking News

जनकल्याण महासमिति के जनसंवाद में बोले LDA के उपाध्यक्ष – गोमतीनगर विस्तार की समस्याओं का कराया जाएगा समाधान

लखनऊ। गोमतीनगर विस्तार की जन समस्याओं को अधिकारियों के संज्ञान में लाने के लिए एक जन संवाद आयोजित किया गया था जिसमें एलडीए, नगर निगम तथा पुलिस के अधिकारियों को आमंत्रित किया गया था। कावेरी अपार्टमेंट में आयोजित इस जन संवाद में LDA के उपाध्यक्ष डॉ इंद्रमणि त्रिपाठी ने कहा कि – “गोमतीनगर विस्तार की समस्याओं का समाधान कराया जाएगा”।

जनकल्याण महासमिति के जनसंवाद में बोले LDA के उपाध्यक्ष – गोमतीनगर विस्तार की समस्याओं का कराया जाएगा समाधान

कार्यक्रम का आयोजन लखनऊ जनकल्याण महासमिति के द्वारा आयोजित किया गया था जिसमें गोमतीनगर विस्तार के सभी अपार्टमेंट्स के आरडब्ल्यूए के पदाधिकारी, एकल आवासीय समितियों के पदाधिकारी तथा प्राइवेट बिल्डरों द्वारा विकसित अपार्टमेंट्स के पदाधिकारी शामिल रहे। कार्यक्रम का संचालन करते हुए लखनऊ जनकल्याण महासमिति के अध्यक्ष उमा शंकर दुबे ने गोमती नगर विस्तार की निम्नलिखित समस्याएं अधिकारियों के समक्ष रखीं जिसे एलडीए, नगर निगम और पुलिस तीनों विभागों के सहयोग से ही दूर किया जा सकता है।

क्या हैं समस्याएँ और क्या है समाधान?

1- गोमती नगर विस्तार ग्रीनवुड ए,बी,के ब्लॉक से सीएमएस स्कूल तक पुल के नीचे और आस-पास में अवैध तबेले बने हैं, जिसे हटवाते हुए पुल के नीचे प्लांटेशन किया जाए जिससे समस्या का पूरी तरह से समाधान हो सके।

2- ग्रीनवुड ए, बी, के ब्लॉक से सीएमएस रोड पर आए दिन आपराधिक घटनाएं होती हैं, पुल के नीचे पुलिस चौकी बनवाने की आवश्यकता है।

3- गोमती नगर विस्तार का प्रमुख मार्ग लक्ष्मी मार्केट रेलवे लाइन के किनारे अनाधिकृत तरीके से नॉनवेज की दुकानें खुल गयी है जिससे विस्तार का न सिर्फ रास्ता अवरुद्ध होता है बल्कि पर्यावरण के लिए भी घातक है।

4- साफ सफाई के साथ साथ कूड़ा डिस्पोजल एक बड़ी समस्या है, जिसे अविलंब दूर कराया जाए।

5- सीवर, नाला, नाली और रोड क्षतिग्रस्त है इसे सही कराकर एलडीए नगर निगम को हैंडओवर करे।

6- विस्तार में बड़ी संख्या में अनाधिकृत होर्डिंग लगने लगी है, इसे हटवाया जाए।

7- विस्तार में पानी की टंकियां बनी हैं, इसमें एक-दो छोड़कर सभी क्षतिग्रस्त हैं, उसे सही कराकर जनता को सुविधाएं दिया जाए।

8- कॉर्पस और मेंटिनेंस फंड आरडब्ल्यूए को वापस किया जाए।

9- अपार्टमेंट में फायर फाइटिंग व्यवस्था निर्माण एजेंसियों से सही कराकर आरडब्ल्यूए को हैंड ओवर कराया जाए।

10- वाटर हार्वेस्टिंग सही कराकर आर.डब्ल्यू.ए. को हैंड ओवर कराया जाए।

11- गांवों के चबूतरे बने हैं, उनके पैसे भी जमा हैं, इसलिए उसे एलॉट कराया जाए।

12- आरडब्ल्यूए से बड़े बड़े वायदे किये गए हैं जैसे क्लब, स्विमिंग पूल, पार्क आदि लेकिन पूरे नहीं हुये हैं। विस्तार में कम्युनिटी सुविधाओं की जमीन पर विस्तार के लोगों के लिए पी.पी.पी. मॉडल पर बनवाकर उन्हें सुविधाएं दिया जाए। इसके अतिरिक्त विभिन्न अपार्टमेंट्स की आर डब्ल्यू ए के पदाधिकारियों ने भी समस्याओं के सम्बन्ध में अवगत कराया।

एल डी ए के उपाध्यक्ष डॉ इंद्रमणि त्रिपाठी ने बिन्दुवार सभी समस्याओं के सम्बन्ध में बात करके शीघ्र ही निराकरण करने का आश्वासन दिया। उन्होंने बताया कि सुलभ आवास में अनधिकृत कब्जों का सर्वे पूरा हो चुका है तथा शीघ्र ही उस पर कार्रवाई कराई जायेगी। डॉ त्रिपाठी ने ए सी पी श्वेता श्रीवास्तव को कहा कि एल डी ए पुलिस चौकी खोलने के लिए कक्ष बनाकर देने के लिए तैयार है।

जन संवाद में लखनऊ जनकल्याण समिति के अध्यक्ष उमा शंकर दुबे, उपाध्यक्ष विवेक शर्मा, गोमतीनगर विस्तार जनसमिति के अध्यक्ष के के सिंह, मानवाधिकार जनसेवा परिषद के अध्यक्ष रूप कुमार शर्मा, देवेश यादव, प्रधान, अभिलाष भट्ट, सुमित सिंह, बी एन सिंह, अशोक गुप्ता, पूर्णिमा, मनोज कुमार राना, महेंद्र सिंह पटेल तथा विभिन्न अपार्टमेंट्स की आर डब्ल्यू ए के पदाधिकारी उपस्थित थे।

About reporter

Check Also

संजय सिंह बोले- पीएम मोदी को सिर्फ अपने दोस्तों की चिंता, देश को नीलाम कर रहे हैं प्रधानमंत्री

आम आदमी पार्टी के राज्यसभा सांसद संजय सिंह ने एक बार फिर प्रधनामंत्री नरेंद्र मोदी ...