Breaking News

महिलाओं के सपने…समाज की हकीकत और रुढ़ियों का रोड़ा, सबकी कलई खोलता है ट्रेलर

‘तन से ज्याद मन की खूबसूरती मायने रखती है’। यह आदर्शवादी वाक्य समाज में सिर्फ बोलने के काम आता है। व्यवहार में कम लोग अपना पाते हैं। खासकर लड़की देखने जाने वाले लोगों के लिए सबसे पहले लड़की की खूबसूरती मायने रखती है। और, समाज की इसी सोच ने कदम-कदम पर ब्यूटी पार्लर खोल दिए हैं। खैर, यह रोजगार का एक जरिया भी बना। यह सब बातें हम इसलिए कर रहे हैं कि रानी चटर्जी की अगली फिल्म ‘प्रिया ब्यूटी पार्लर’ की थीम कुछ इसी पर आधारित है। इसका आज ट्रेलर रिलीज हुआ है। आइए जानते हैं…

मेकअप तले दबी सच्चाई!
फिल्म की कहानी ये है कि प्रिया (चटर्जी) मेकअप की शौकीन है। ब्यूटी पार्लर खोलना उसका सपना है। मगर, उसकी सास इसके सख्त खिलाफ है। फिल्म की कहानी दो थीम पर है। दूसरा पहलू ये है कि प्रिया की ननद को रिश्ते वाले देखने आते हैं, लेकिन सांवली रंगत के कारण बात बनते-बनते रह जाती है। खूबसूरती की ‘कमी’ को मोटे दहेज से पूरा किया जाता है। लड़की पसंद आए इसके लिए मेकअप का सहारा लिया जाता है। बात बन जाती है और फिर गांवभर की लड़कियां प्रिया भौजी (रानी चटर्जी) के पास मेकअप कराने आती हैं।

रुढ़िवादी सोच ने अरमानों पर फेरा पानी
देखते-देखते प्रिया भाभी अपने मेकअप के हुनर से पूरे गांव में फेमस हो जाती हैं। सास से छिपकर वह गांवभर की ननदों और अन्य महिलाओं का मेकअप करती है। हुनर का पता घर में चलता है और ससुर की इजाजत से प्रिया खोल लेती है ‘प्रिया ब्यूटी पार्लर’। जगह-जगह से तारीफों भरे मैसेज आते हैं। लेकिन, सासू मां की रुढ़िवादी सोच सब अरमानों पर पानी फेर देती है। सास मेकअप के सामान में गोबर मिलाती है। इसके बाद तारीफ करने वाले लोग पार्लर के बाहर विरोध प्रदर्शन करने लगते हैं। पार्लर बंद हो जाता है।

एक हादसे ने बदले हालात
इसी बीच एक हादसा होता है। प्रिया के पति का भयंकर एक्सीडेंट हो जाता है। घर में खाने के भी लाले पड़ते हैं और उस पर बहन की शादी की तारीख नजदीक आती है। पूरे तन-मन से मदद करने वाली प्रिया धन से मदद करने के लिए पार्लर खोलने की इच्छा जाहिर करती है। नाजुक हालात में भी सास साफ मना कर देती है। एक हादसा फिर होता है और ननद की शादी टूट जाती है। इतने उतार-चढ़ावों के बीच आखिर प्रिया के ससुर और पति उसके लिए पार्लर खुलवाते हैं।

About News Desk (P)

Check Also

याद रखना दोस्तों…: विवाद के बीच समय रैना ने रणवीर इलाहाबादिया पर की बयानबाजी

रणवीर अल्लाहबादिया विवादित टिप्पणी वाला मामला अभी सुर्खियों में है। ऐसे में कॉमेडियन समय रैना ...