फिरोजाबाद जनपद में wedding ceremony से वापस लौट रहा चार पहिया वाहन सुबह अचानक पेड़ से टकरा गया। जिसके कारण फिरोजाबाद थाने के जसराना थाना क्षेत्र के अंतर्गत एटा शिकोहाबाद रोड स्थित लोक राष्ट्रीय इंटर कॉलेज के सामने वाहन सवार पांच लोग गंभीर घायल हो गये। दरअसल यह हादसा ड्राइवर को नींद की झपकी आने के कारण हुआ। घायलों को स्थानीय लोगों ने अस्पताल में भर्ती कराया। जहां उनका इलाज चल रहा है।
wedding ceremony, पुलिस ने घायलों को अस्पताल में कराया भर्ती
सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने हादसे में घायल हुए लोगों को एंबुलेंस के माध्यम से अस्पताल भिजवाया। पुलिस ने बताया कि हादसा ड्रावइर को अचानक नींद आ जाने के कारण हुआ है। दरअसल वाहन सवार पांचों लोग जसराना सगुन वाटिका शादी समारोह में पहुंचने के बाद रात में ही वापस हो रहे थे। जिससे अचानक रास्ते में नींद आने के कारण यह हादसा घटित हो गया। एसओ जसराना के अनुसार घायलों में 30 वर्षीय निगम पुत्र शेर सिंह, 28 वर्षीय पृथ्वी पुत्र राजकुमार, 40 वर्षीय सोनम पुत्री राजेश, 28 वर्षीय राजकुमार पुत्र मनवीर सिंह उक्त सभी औरंगाबाद अलीगढ़ निवासी हैं एवं 42 वर्षीय वसीम पुत्र लतापरी निवासी आरपुर, बाजपुर शामिल हैं।
- एसओ जसराना ऊदल सिंह ने बताया कि समाजसेवी पारस जैन के सहयोग से सभी घायलों को अस्पताल पहुंचाने में मदद मिली।
रिपोर्ट- फरमान बबलू