Breaking News

द व्हाइट टाइगर’ बनी नेटफ्लिक्स पर दुनिया की नंबर 1 फिल्म, प्रियंका चोपड़ा ने जाहिर की खुशी

बॉलीवुड एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा की फिल्म ‘द व्हाइट टाइगर’ 13 जनवरी को नेटफ्लिक्स पर रिलीज हुई है। फिल्म को लोगों से अच्छा रिस्पॉन्स मिला। द व्हाइट टाइगर को लोगों का इतना प्यार मिला की यह फिल्म नेटफ्लिक्स पर पूरी दुनिया की नंबर 1 फिल्म बन गई।

26 जनवरी के दिन नटफ्लिक्स पर देखे जाने वाली फिल्मों में ‘द व्हाइट टाइगर’ टॉप पर रही। प्रियंका चोपड़ा इस फिल्म की सफलता पर अपनी खुशी को व्यक्त करने से नहीं रोक पाई। इस फिल्म को उपलब्धि मिलने पर प्रियंका ने इंस्टाग्राम पर फैंस से अपनी खुशी व्यक्त की है।

प्रियंका ने नेटफ्लिक्स पर सबसे लोकप्रिय फिल्मों की नवीनतम रैंकिंग अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी में शेयर की है। इसमें ‘द व्हाइट टाइगर’ की रैंकिंग सर्वोच्च थी। प्रियंका ने लिखा, ‘यह देखते हुए बहुत उत्साहित हूं कि #TheWhiteTigerNetflix दुनिया भर में नेटफ्लिक्स पर नंबर एक फिल्म बन गई है। समर्थन के लिए बहुत बहुत धन्यवाद। मुझे देखते रहें और मुझे बताएं कि आप क्या सोचते हैं।

‘द व्हाइट टाइगर’ का निर्देशन रामिन बहारानी ने किया है और यह अरविंद अडिगा के उपन्यास पर आधारित है। इस उपन्यास के लिए अरविंद को ‘मैन बुकर’ पुरस्कार मिल चुका है। इस फिल्म में आदर्श गौरव लीड रोल में हैं, जबकि सहायक कलाकार के रूप में प्रियंका और राजकुमार राव हैं। प्रियंका ने इस फिल्म का सह-निर्माण भी किया है।

‘द व्हाइट टाइगर’ एक गरीब लड़के बलराम (आदर्श गौरव) की कहानी है जो पैसे कमाने के लिए अशोक (राजकुमार राव) और पिंकी (प्रियंका चौपड़ा) का ड्राइवर बन जाता है। इसके बाद वह अपने अपमान का बदला लेने और अमीर बनने का सपना पूरा करने के लिए राजकुमार राव का मर्डर कर देता है।

About Ankit Singh

Check Also

फिर दिखा किंग खान का खास अंदाज, केकेआर के खिलाड़ी सुनील नरेन के साथ बिताया कीमती वक्त

कोलकाता नाइट राइडर्स के मालिक शाहरुख खान हर तरह से अपनी टीम के खिलाड़ियों के ...