Breaking News

भाजपा सरकार में परिवारवाद और भ्रष्टाचार की कोई जगह नहीं- डी. पुरंदेश्वरी

लखनऊ। भारतीय जनता पार्टी की राष्ट्रीय महामंत्री डी. पुरंदेश्वरी नेे कहा कि भाजपा का संगठन और सरकार दोनो ही आमजनमानस की सेवा के भाव के साथ कार्य करते है। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने सबका साथ-सबका विकास और सबका विश्वास के मूलमंत्र पर कार्य करते हुए सरकार की सभी योजनाओं का लाभ अन्तिम पायदान पर खडे़ व्यक्ति को मिले ऐसी योजनाऐं बनायीं। उन्होंने कहा कि देश एवं दुनिया के निवेशकों के लिए उत्तर प्रदेश में अच्छा वातावरण बना है। मंगलवार को पार्टी के राज्य मुख्यालय पर पत्रकारों से बातचीत में उन्होंने कहा कि वह जमाना गया जब कभी उत्तर प्रदेश में अपहरण उद्योग का दौर था और निवेशको को भय सा लगता था।

पार्टी मुख्यालय पर प्रदेश अध्यक्ष भूपेन्द्र सिंह चौधरी के साथ पत्रकार वार्ता में डी. पुरंदेश्वरी ने कहा कि भाजपा सरकार में परिवारवाद और भ्रष्टाचार नहीं है। इसीलिए जनता ने हमें आशीर्वाद देकर दूसरी बार सत्ता सौंपी ताकि हम लोककल्याण के पथ पर कार्य करते रहे। उन्होंने कहा कि भाजपा अन्त्योदय के आधार पर काम कर रही है। अन्त्योदय का मतलब समाज के अन्तिम पायदान पर खडे़ व्यक्ति को सभी योजनाओं का लाभ पहुंचाना है। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में भाजपा सरकार लगातार गरीब कल्याण के कार्य कर रही है।

उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने कोरोना की चुनौतियों को भी अवसर में बदला। डी. पुरंदेश्वरी ने कहा कि केन्द्र व प्रदेश सरकार जन सरोकारों के लिए हैं और कोरोनाकाल में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी साबित किया कि चुनौतियों को किस तरह से अवसर में बदलकर किस तरह सत्ता को जनता की सेवा का माध्यम बनाया जा सकता है।

उत्तर प्रदेश में महिलाएं सुरक्षित 

डी. पुरंदेश्वरी ने कहा कि उत्तर प्रदेश में भाजपा सरकार से पहले की परिस्थितियों को ध्यान दीजिए तो स्पष्ट हो जाएगा की पहले उत्तर प्रदेश में एक बार जिसकी सरकार बनती थी दोबारा उसकी सरकार नहीं आती थी। लेकिन मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में राज्य में पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे, बुन्देलखण्ड एक्सप्रेस-वे के निर्माण सहित पूरे प्रदेश में बेहतरीन इंफ्रास्ट्रकचर को विकसित किया गया। राज्य की बेहतरीन कानून व्यवस्था का परिणाम है कि आज उत्तर प्रदेश में महिलाएं खुद को सुरक्षित समझती है। राज्य के अच्छे माहौल का ही परिणाम है कि प्रदेश में तेजी से निवेश हो रहा है।

आगे भी जनता का आशीर्वाद व समर्थन मिलता रहेगा

उन्होंने विश्वास व्यक्त किया कि हमारी सरकार के कार्यों के बल पर हमें आगे भी जनता का आशीर्वाद व समर्थन मिलता रहेगा।
उत्तर प्रदेश के अपने तीन दिवसीय प्रवास को लेकर राष्ट्रीय महामंत्री ने कहा कि संगठन की योजनानुसार उत्तर प्रदेश के प्रवास पर आईं हूं। प्रवास के दौरान संगठन और सरकार के साथ अलग-अलग कई बैठकें की है। भाजपा राष्ट्रीय महामंत्री ने कहा कि प्रदेश में सरकार और संगठन के बीच बेहतर समन्वय का ही परिणाम है कि सरकार की जन कल्याणकारी नीतियों़ को हम मजबूती के साथ जन-जन तक पहुंचा रहे हैं।

About Samar Saleel

Check Also

संजय सिंह बोले- पीएम मोदी को सिर्फ अपने दोस्तों की चिंता, देश को नीलाम कर रहे हैं प्रधानमंत्री

आम आदमी पार्टी के राज्यसभा सांसद संजय सिंह ने एक बार फिर प्रधनामंत्री नरेंद्र मोदी ...