Breaking News

पुलिस की मुखबरी को लेकर दो पक्षों में विवाद के हुआ झगड़ा, दोनों पक्षों में जमकर चले ईट-पत्थर व लाठी-डंडे, दोनों पक्षों से चार घायल

बिधूना। कोतवाली क्षेत्र के गांव कीरतपुर में सोमवार को पुलिस की मुखबरी के शक व पुराने विवाद में दो पक्षों के बीच जमकर ईंट पत्थर व लाठी डंडे चलने से दोनों पक्ष से चार लोग गंभीर रूप से घायल हो गये। घायलों को सीएचसी बिधूना में भर्ती कराया हैं।

एसजीएसटी छापामारी के विरोध में सड़क पर उतरे व्यापारी, तहसील में एसडीएम को सौंपा ज्ञापन

जानकारी के अनुसार कोतवाली क्षेत्र के गांव कीरतपुर में सोमवार को गांव की सूचनाएं पुलिस को देने एवं पुराने विवाद के चलते चंदन व अजीत पक्ष के बीच विवाद हो गया। जिसने धीरे-धीरे झगड़ा का रूप् ले लिया और देखते देखते दोनों पक्षों के बीच जमकर ईंट पत्थर व लाठी डंडे चलने से दोनों पक्ष से चार लोग मनीष कुमार, चंदन कुमार, अजीत व अजब सिंह गंभीर रूप से घायल हो गये। सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने चारो घायलों को उपचार हेतु सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र बिधूना में भर्ती कराया।

घायल चंदन पुत्र सीताराम आरोप लगाया कि गांव में कोई घटना या बात हो तो गांव के अजीत कुमार व अजब सिंह उसकी जानकारी तुरंत पुलिस को दे देते हैं। कहा कि आज इसी बात का वह उलाहना देने गये थे। तभी अजीत व अजब सिंह ने एक राय होकर उन पर ईट-पत्थर व लाठी-डंडे से हमला कर दिया। जिसमें मैं एवं मेरा भाई मनीष गंभीर रूप से घायल हो गये।

किसान नेताओं ने राज्यसभा सांसद के नाम दिया ज्ञापन, किसानों की लम्बित मांगों को पूरा कराने के लिए संसद व पार्टी मंचों पर उठाने की मांग की

वहीं अजीत पुत्र मोहर सिंह ने अरोप लगाया कि विपक्षी लोग तस्करी का काम करते हैं। इन्हें जब पुलिस पकड़ती है तो यह लोग हम लोगों पर शक करते है, और उसी बात को लेकर झगड़ा फसांद करते है। आज भी उसी बात को लेकर इन्होंने विवाद किया। जिसके बाद ईट-पत्थर व लाठी-उंडे से उन पर हमला कर दिया। जिसमें वह व उसका भाई अजब सिंह गंभीर रूप से घायल हो गये हैं।

औरैया की सदर तहसील बनी जुआरियों का अड्डा, वीडियो वायरल

कीरतपुर में झगड़ा होने की जानकारी पर मौके पर पहुंची पुलिस ने दोनों पक्षों के चारों घायलों को समुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र बिधूना में इलाज के लिए भर्ती कराया है। साथ ही पुलिस ने दोनों पक्षों की तहरीर पर एनसीआर दर्ज कर ली है। इस सबंध में कोतवाली प्रभारी रामसहाय पटेल ने बताया कि दोनो पक्षों विवाद हुआ। घायलो को इलाज के लिए भर्ती कराया गया है। एनसीआर दर्ज कर ली गई।

रिपोर्ट – राहुल तिवारी/संदीप राठौर चुनमुन

About Samar Saleel

Check Also

सीएम योगी ने कहा, संविधान का गला घोंटने का रहा है कांग्रेस का इतिहास- आरक्षण में सेंधमारी नहीं होने देंगे

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि संविधान का गला घोंटकर, पिछड़े और अनुसूचित जातियों के ...