Breaking News

दिल्ली दंगा पीड़ित ऐसे हासिल करें केजरीवाल सरकार की राहत योजना का लाभ

 नागरिकता संशोधन कानून (CAA) के नाम पर उत्तर पूर्वी दिल्ली में भड़की सांप्रदायिक हिंसा की वजह से 46 लोगों ने अपनी जान गवाईं। वहीं इस हिंसा में कई लोग बेघर हो गए। लोगों के खून-पसीने की कमाई को उपद्रवियों ने तीन दिनों में भस्म कर दिया। बेसहारा, मजबूर और अनिश्चितता के भंवर में खड़े हिंसा प्रभावित लोगों को पैसों की जरूरत के चलते इधर-उधर ना भटकना पड़े इसके लिए दिल्ली सरकार ने आज से मुआवजा देने का काम शुरू कर दिया है।

 

सरकार ने जारी किया सहायता फॉर्म:-

दिल्ली दंगे- राहत एंव पुनर्वास मुआवजे के दावे के लिए आवेदन पत्र
1. परिवार के मुखिया/ दावेदार का नाम

2. पिता का नाम

3. पता

4. मोबाइल नंबर

5. आधार संख्या (प्रतिलिपि), यदि है

6. वोटर पहचान पत्र संख्या (प्रतिलिपि), यदि है

7. उपरोक्त पते पर रहने वाले अन्य परविरा के पीड़ितों का विवरण: इसमें आपको अपना नाम, परिवार के मुखिया/ दावेदार से संबंध, उम्र, आधार कार्ड/ वोटर संख्या और घायल की स्थिति क्या है वह सब आपको इस कॉलम में लिखना होगा। इसके साथ ही घायल की स्थिति: (1) स्थाई अक्षमता, (2) गंभीर चोट और (3) मामूली चोट (…) इत्यादि।

8. (कव्यवसाय में हुए नुकसान का विवरण: इसमें आपको अपना पता, प्रकार (दुकान/ रेहडी/ इत्यादि) और कितना नुकसान हुआ है वह सब भरना है।

(ख) घर को हुए नुकसान का विवरण, यदि है (मालिक/ किराएदार): इसमें आपको अपने घर का पता और कितना नुकसान हुआ है वह सब लिखना है।

(ग) ई रिक्शा/ रिक्शा को हुई क्षति का विवरण (यदि है) 

(घ) मृतक व्यक्ति का विवरण (यदि है): इसमें आपको अपना नाम, उम्र, पता और दावेदार से आपका संबंध किया है वह सब लिखना है।  

9. बैंक खाते का विवरण: इसमें आपको बैंक का नाम, खाता संख्या, एम आई सी आर कोड, आई एफ एस सी कोड (रद्द किए हुए चैक की प्रति संलग्न करें, (अगर उपलब्ध है)) 

अंत में आपको दाहिने हाथ की और अपने हस्ताक्षर करने है। 

About Aditya Jaiswal

Check Also

राम और कृष्ण की धरती पर गोकशी की छूट देना चाहती है कांग्रेस- योगी

• मुख्यमंत्री ने फिरोजाबाद में चुनावी जनसभा को किया संबोधित • बोले योगी, परिवारवाद के ...