Breaking News

ग्रामीणों की गला काटकर हत्या

बोको हराम ने अपने जिहादी संगठन के एक वरिष्ठ सदस्य की गिरफ्तारी पर बदले की कार्रवाई में चार नाइजीरियाई ग्रामीणों की गला काटकर हत्या कर दी। यह जानकारी स्थानीय निवासियों ने दी। बोको हराम के स्व घोषित ‘खलीफा’ की एक समय राजधानी रही ग्वोजा के निकट कैमरून सीमा से लगे हमबगडा गांव में दस बंदूकधारी गुरुवार को मोटरसाइकिलों पर सवार होकर आए और छह लोगों को अगवा कर लिया तथा चार अन्य की हत्या कर दी। स्थानीय निवासी उस्मान बुबा ने कहा कि बंदूकधारियों ने छह लोगों को बंधक बना लिया और चार लोगों की हत्या कर दी। दो लोग बच निकलने में सफल रहे।

 

 

About Samar Saleel

Check Also

श्रीलंका बारूदी सुरंगों का गढ़ बन चुका है, और 2028 तक मुक्ति दिलाने का अमेरिकी संकल्प भी संकट में है

मनकुलम (श्रीलंका): थावराथनम पुष्पारानी ने दशकों से चले आ रहे अलगाववादी युद्ध में कभी श्रीलंका की ...