Breaking News

दुबले-पतले शरीर से पाना है छुटकारा तो अपनाए ये टिप्स

जिस तरह मोटापे से पीड़ित लोग अपने बढ़ते वजन को लेकर परेशान रहते हैं, उसी तरह दुबले-पतले लोग भी अपने कम वजन को लेकर दुखी रहते हैं। कई ऐसे लोग हैं, जो कुछ भी खाते-पीते हैं तो शरीर को नही लगता है। अगर आप भी अपने दुबले-पतले और कमजोर शरीर से परेशान है, तो संभव है कि आप अपने खान-पान पर सही तरह ध्यान न दे रहे हो। हम आपको कुछ ऐसे उपाय और खाने की कुछ ऐसी चीजों के बारे में बता रहे हैं, जो आपको आसानी से मोटा कर सकती हैं।

1) दूध
दुबलापन दूर करने के लिए आपको रोजाना एक गिलास दूध पीना चाहिए। दूध में एक चौथाई चम्मच दालचीनी का पाउडर मिलाकर पीना आपके लिए ज्यादा फायदेमंद हो सकता है।

2) पर्याप्त नींद
दुबलापन दूर करने के लिए भरपूर नींद लेना बहुत जरूरी है। अच्छी नींद लेने से नई कोशिकाओं का निर्माण होता है पुरानी कोशिकाएं नई कोशिकाओ में तब्दील होती हैं इसलिए रात को भोजन करने के बाद जल्दी सोयें और सुबह जल्दी उठे। इससे शरीर में स्फूर्ति आती है और दुबलापन से राहत मिलता है

3) पर्याप्त में पानी पियें
पानी का भरपूर सेवन करने से दुबलेपन से राहत मिलती है क्योंकि पानी शरीर में मौजूद जहरीले पदार्थों को निकालने में मदद करता है। इससे भोजन का सही पाचन होता है।

4) उच्च कैलोरी भोजन करें
दुबलापन दूर करने के लिए उच्च कैलोरी युक्त भोजन करना चाहिए जैसे अंडा, मांस, मछली, डेयरी उत्पाद आदि का इस्तेमाल करना चाहिए।

5) प्रोटीन भी है जरूरी
दुबलापन दूर करने के लिए प्रोटीन का सेवन बहुत जरूरी होता है इसके लिए मेवा, अंजीर, बादाम, काजू, मूंगफली, अखरोट आदि का सेवन करना चाहिए।

6) आलू
आलू का सेवन भी दुबलापन दूर करने में फायदेमंद होता है। ऐसा माना जाता है कि आलू में वसा, कैलोरी और फाइबर की अधिक मात्रा होती है, जो फैट बढ़ने में मदद करता है जिससे दुबलापन दूर होने में मदद मिलती है।

 

About News Room lko

Check Also

हर साल 5-6 लाख लोगों की मलेरिया से हो जाती है मौत, क्या इससे बचाव के लिए है कोई वैक्सीन?

मच्छरजनित तमाम प्रकार के रोगों का वैश्विक जोखिम देखा जाता रहा है, मलेरिया इसी तरह ...