Breaking News

लोकतंत्र को बचाने के लिए सभी दलों को एक साथ मिलकर प्रयास करना होगा: सुनील सिंह

लखनऊ। लोकतंत्र बचाओ मोर्चा का एक वृहद कार्यक्रम आज लोकदल के केंद्रीय कार्यालय 8 माल एवेन्यू लखनऊ में आयोजित किया गया। जिसमें देश के राजनीतिक दलो को भाग लेने हेतु आमंत्रित किया गया था। यह कार्यक्रम लोकदल के राष्ट्रीय अध्यक्ष चौधरी सुनील सिंह की अध्यक्षता में संपन्न हुआ।

कार्यक्रम में कई राज्यों से राजनैतिक पार्टियों के अध्यक्ष और विभिन्न दलों के प्रतिनिधियो ने अपनी उपस्थिति दर्ज कर लोकतंत्र बचाओ मोर्चा को अपने सहयोग से मजबूती प्रदान की है।

देश में वर्तमान परिस्थिति जो शासन द्वारा पैदा की गई हैं, उससे देश का लोकतंत्र प्रभावित हो रहा है और उसके खत्म हो जाने का खतरा उत्पन्न हो गया है। इस विचार से सभी राजनीतिक दल सहमत हैं।

इस अवसर पर बोलते हुए सुनील सिंह ने कहा कि देश के लोकतंत्र को बचाने के लिए सभी पार्टियों का एकजुट होकर संवेद प्रयास करने की तत्काल आवश्यकता है।

About Samar Saleel

Check Also

ग्रीष्मावकाश से पूर्व सीएमएस राजाजीपुरम द्वितीय कैम्पस द्वारा पूल पार्टी का आयोजन

लखनऊ। सिटी मोन्टेसरी स्कूल राजाजीपुरम द्वितीय कैम्पस द्वारा प्री-प्राइमरी के नन्हें-मुन्हें छात्रों के लिए ‘पूल ...