Breaking News

आज मंगलवार को सभी राशियों का होगा मंगल, मेष राशि के जातकों का रुका हुआ कार्य संपन्न होगा व सिंह राशि के लिए दिन खुशनुमा रहेगा जाने सभी राशियों का हाल

आज मंगलवार का दिन है। ज्योतिष में मंगल को देवताओं का सेनापति यानि देवसेनापति का दर्जा प्राप्त है। वहीं कुंडली में मंगल को पराक्रम का कारक माना जाता हैं। जबकि शरीर में ये रक्त का कारक माना गया है। इसका रंग लाल व रत्न मूंगा है। इस दिन के कारक देव हनुमान जी हैं। वहीं शक्ति का दिन होने के कारण इस दिन देवी मां दुर्गा की पूजा का भी विधान है। पं. आत्मा राम पांडेय जी से जाने आज का दैनिक चक्र..

?आज का राशिफल ?

1. मेष राशि-विवाह योग्य जातको के लिए समय शुभ है। पुराने रुके कार्य पूरे हो सकेंगे। गृहस्थ जीवन शांतिमय रहेगा। परिश्रम का पूरा फल आज आपको मिलेगा। जोखिम-जवाबदारी के कार्यों से दूर रहें।

2. वृषभ राशि-आजीविका में वृद्धि होगी। व्यापारिक कार्य से की गई यात्रा लाभप्रद रहेगी। पारिवारिक स्थिति संतोषप्रद रहेगी। विरोधियों से सावधान रहें। फिजूलखर्ची से बचना चाहिए।

3. मिथुन राशि-जीवन साथी के स्वास्थ की चिंता बनी रहेगी। भाइयों से खटपट हो सकती है। विद्यार्थियों को परिश्रम से अच्छे फल मिलने की उम्मीद है। रुके हुए कार्य पूर्ण किए जा सकेंगे।

4. कर्क राशि-संभल कर निर्णय लें आप की एक गलती कॅरियर ख़त्म कर सकती है। नए कार्यों में सफलता मिलने की पूर्ण संभावना बनती है। पारिवारिक संबंध प्रगाढ़ होंगे। आर्थिक स्थिति मजबूत हो सकेगी। राजनीति में संभल कर निर्णय लें।

5. सिंह राशि-दिन उत्तम रहेगा। आत्मविश्वास बढ़ेगा। मनानुकूल भोजन की प्राप्ति होगी। कामकाज, व्यवसाय ठीक चलेगा। सहयोगी कर्मचारियों से मदद मिलेगी। भाग्योदय के कारण लाभ के अच्छे अवसर प्राप्त होंगे।

6. कन्या राशि-दिन खुशनुमा रहेगा। आपकी सलाह को स्वीकार किया जाएगा। संतान पक्ष से शुभ समाचार मिलेंगे। अपनी वस्तुओं को संभालकर रखना आवश्यक है।

7. तुला राशि-आर्थिक परेशानी का सामना करना होगा। मौके का लाभ उठा सकेंगे। अति उत्साह से हानि होने की आशंका है। घर में किसी से विवाद होगा। व्यापार में निर्णय सोच-समझकर लें।

8. वृश्चिक राशि-आर्थिक निवेश लाभदायी रहेगा। ब़ड़े लोगों से मुलाकात के अवसर आएंगे, जिसका लाभ भविष्य में मिलेगा। अपनी बुरी आदतों पर नियंत्रण रखना होगा।

9. धनु राशि-राजकार्य में लाभ मिल सकता है। मधुर संबंध बनेंगे, जो लाभदायी रहेंगे। व्यापार में नई योजनाओं का क्रियान्वयन होगा। संतान से सुख मिलेगा। जरूरत से ज्यादा संग्रह नहीं करें।

10. मक़र राशि-संतान की चिंता से तनाव बढेगा। पारिवारिक समस्या हल होगी। सामाजिक आयोजनों में रुचि लेंगे। भागीदारी में नए अनुबंध लाभकारी होंगे। आवेश में आकर कभी कोई कार्य न करें।

11. कुंभ राशि-नई साझेदारी से लाभ सम्भव है। व्यापार-व्यवसाय में बढ़ोतरी होगी। परिवार के सदस्यों की तरक्की होगी। कोर्ट-कचहरी के कामों में मुश्किलों का सामना करना पड़ेगा। कर्ज से दूर रहें।

12. मीन राशि-अवसर बार बार हाथ नही आते, मौके का लाभ लें। व्यावसायिक दृष्टि से लाभदायक समय। कार्यस्थल पर अनुकूल संयोग प्राप्त होंगे। मौके का फायदा उठाना आपके हाथ में है।

??आज का पंचांग-19 जनवरी 2021??

तिथि षष्ठी – 11:00:27 तक
नक्षत्र उत्तराभाद्रपद – 09:54:52 तक
करण तैतिल – 11:00:27 तक, गर – 24:05:17 तक
ऋतु हेमन्त
मास पौष
पक्ष शुक्ल
योग शिव – 18:46:59 तक
वार मंगलवार

?सूर्य व चन्द्र से संबंधित गणनाएँ
सूर्योदय 07:14:31
सूर्यास्त 17:49:17

?चन्द्र राशि मीन
चन्द्रोदय 11:15:00
चन्द्रास्त 23:41:00

?संवत्सर प्रमादी
शक सम्वत 1942
विक्रम सम्वत 2077
काली सम्वत 5122
दिन काल 10:34:45

?अशुभ समय (अशुभ मुहूर्त)
दुष्टमुहूर्त 09:21:29 से 10:03:48 तक
कुलिक 13:35:23 से 14:17:42 तक
कंटक 07:56:51 से 08:39:10 तक
राहु काल 15:00:00से 16:30:00 तक
कालवेला / अर्द्धयाम 09:21:29 से 10:03:48 तक
यमघण्ट 10:46:07 से 11:28:26 तक
यमगण्ड 09:53:13 से 11:12:34 तक
गुलिक काल 12:31:55 से 13:51:15 तक

? शुभ समय (शुभ मुहूर्त) – अभिजीत 11:45:00 से 12:27:00 तक
☀️ दिशा शूल – उत्तर
? ताराबल – अश्विनी, कृत्तिका, मृगशिरा, पुनर्वसु, पुष्य, आश्लेषा, मघा, उत्तरा फाल्गुनी, चित्रा, विशाखा, अनुराधा, ज्येष्ठा, मूल, उत्तराषाढ़ा, धनिष्ठा, पूर्वाभाद्रपद, उत्तराभाद्रपद, रेवती।
? चन्द्रबल –वृषभ, मिथुन, कन्या, तुला, मकर, मीन।

? जातक संपर्क सूत्र 09838211412, 08707666519, 09455522050 से अपॉइंटमेंट लेकर संपर्क करें।

पं. आत्माराम पांडेय
पं. आत्माराम पांडेय

About Samar Saleel

Check Also

आज का राशिफल: 24 अप्रैल 2024

मेष राशि:  मेष राशि के जातकों के लिए आज दिन नुकसानदेह रहेगा। पारिवारिक बातों को ...