Breaking News

आज मेष राशि के जातकों को लम्बे समय से चले आ रहे पारिवारिक विवाद से मल सकती है मुक्ति व वृषभ राशि वालों को साथी का सहयोग मिलेगा

आज बुधवार का दिन है। ज्योतिष में बुध को राजकुमार का दर्जा प्राप्त है। ज्योतिष में बुध को राजकुमार का दर्जा प्राप्त है। चंद्र पुत्र बुध शरीर में यह त्वचा तो वहीं कुंडली में बुद्धि के कारक माने गए हैं। इनका रंग हरा व रत्न पन्ना है। इस दिन के कारक देव श्री गणेश हैं। पं. आत्मा राम पांडेय जी से जाने आज का दैनिक चक्र..✍️

?आज का राशिफल?

1. मेष राशि – लम्बे समय से चले आ रहे पारिवारिक विवाद का आज अंतिम दिन है। महत्त्वपूर्ण कार्य निपटाने में लगे रहेंगे। छात्रों के लिए मेहनत करने का समय है। ज्यादा घमंड से नुक्सान आपको ही है।

2. वृषभ राशि – कार्यक्षमता में वृद्धि होगी। लेकिन, नौकरी की तलाश में भटकना पड़ सकता है। जीवन साथी का सहयोग मिलेगा। भूमि भवन क्रय करने में पूजी लगानी पड़ सकती है।

3. मिथुन राशि – शांति से फैसले लें, जल्दबाजी में कोई भी कार्य न करें। वाहन क्रय कर सकते हैं। अपनी सोच को बदले लाभ होगा। मित्रों से मुलाकात मन प्रफुल्लित करेगी।

4. कर्क राशि- अपने आहार पर नियंत्रण रखें। पेट सम्बन्धित रोग संभव। मन लगा कर कार्य करने से सफलता मिलेगी। मनचाहा जीवन साथी मिलने से मन प्रसन्न होगा।

5. सिंह राशि – कोई भी निर्णय शांति से विचार कर लें। आजीविका के स्त्रोत्र में वृद्दि के आसार हैं। दूसरों की सीख में अपना नुक्सान संभव है। पूराने निवेश से लाभ होगा।

6. कन्या राशि – उन्नति के पथ पर अग्रसर होंगे। अधिकारी वर्ग के लिए समय उत्तम है। कार्य की अधिकता के कारण जरुरी कार्य पूरे नहीं हो सकेंगे।

7. तुला राशि – व्यापार व्यवसाय में यश कीर्ति की वृद्दि होगी। खेल जगत से जुड़े जातकों के लिए समय श्रेष्ठ है। अपने वाक्य चातुर से कार्य बना लेंगे। यात्रा से लाभ संभव हे। समय पर कार्य करना सीखें।

8. वृश्चिक राशि – वर्तमान समय शुभ फल देने वाला है। उचित होगा क्रोध पर नियंत्रण रखें। अपनी वाणी पर नियंत्रण रखें नहीं तो बने काम बिगड़ सकते हैं। इष्ट अराधना सहायक होगी।

9. धनु राशि – संतान के विवाह की चिंता रहेगी। आर्थिक स्थिति में सुधार होगा। पूंजी निवेश से लाभ संभव। राजकार्य से जुड़े जातकों के लिए समय मिश्रित फलदायी है। अपने अधिकारों का गलत प्रयोग न करें, अन्यथा नुक्सान हो सकता है।

10. मकर राशि – व्यापार विस्तार की योजना सफल होगी। समय रहते पूंजी निवेश कर दें। स्वस्थ रहें, मस्त रहे। व्यर्थ चिंता छोड़ दें। खाद्य पदार्थ से जुड़े जातकों के लिए समय अति श्रेष्ट है। शत्रु वर्ग सक्रीय होगा।

देश को लॉकडाउन से बचाना है, तो करें ये उपाय : PM मोदी

11. कुम्भ राशि – आप के व्यवहार से सहकर्मी खुश होंगे। अनायास खर्च हो सकता है। जीवन में नई उड़ान भरने का समय आ रहा है, इसका लाभ लें। पारिजनों से भेट होगी। समाजिक कार्यक्रमों में भाग ले सकेंगे।

12. मीन राशि – धनकोष में वृद्धि होगी। अपने कॅरियर के प्रति गंभीर निर्णय लें। आत्मविश्वास की कमी के कारण गलत फैसले ले सकते हैं। मन में कई दुविधाएं चल रही हैं। आध्यत्मिक बल से लाभ होगा।

☀️?आज का पंचांग – 21अप्रैल 2021?☀️

तिथि नवमी – 24:37:06 तक
नक्षत्र पुष्य – 07:59:13 तक
करण बालव – 12:47:29 तक, कौलव – 24:37:06 तक
ऋतु बसंत
मास चैत्र
पक्ष शुक्ल
योग शूल – 18:41:49 तक
वार बुधवार

? सूर्य व चन्द्र से संबंधित गणनाएँ
सूर्योदय 05:50:09
सूर्यास्त 18:50:09

? चन्द्र राशि कर्क
चन्द्रोदय 12:43:00
चन्द्रास्त 26:42:59

सीएम योगी का बड़ा फैसला: 20 अप्रैल से पूरे प्रदेश में रात्रि कर्फ्यू लागू, शनिवार-रविवार रहेगा लॉकडाउन

? संवत्सर आनंद
शक सम्वत 1943
विक्रम सम्वत 2078
काली सम्वत 5123
दिन काल 13:00:00

? अशुभ समय (अशुभ मुहूर्त)
राहु काल 11:40:00 से 12:21:00 तक
गुलिक काल 10:42:39 से 12:20:09 तक

? शुभ समय (शुभ मुहूर्त) – अभिजीत कोई नहीं
☀️ दिशा शूल – उत्तर

? जातक संपर्क सूत्र 09838211412, 08707666519, 09455522050 से अपॉइंटमेंट लेकर संपर्क करें।

पं. आत्माराम पांडेय
पं. आत्माराम पांडेय

About Samar Saleel

Check Also

आज का राशिफल: 17 अप्रैल 2024

मेष राशि: आज का दिन उत्तम रूप से फलदायक रहने वाला है। आपको अपने किसी ...