Breaking News

आज मेष राशि के जातकों को यात्रा व नौकरी में लाभ मिलेगा, वृष राशि के जातकों का बिगड़ेगी अर्थव्यवस्था व तुला राशि के जातकों को परिश्रम का फल मिलेगा

आज रविवार का दिन है। रवि यानि सूर्य… ज्योतिष में सूर्य को ग्रहों का राजा माना जाता है। वहीं कुंडली में भी सूर्य आत्मा के कारक माने गए हैं। ये एकमात्र ऐसा ग्रह है जो कभी वक्री गति नहीं करता। इनका रंग केसरिया व रत्न माणिक्य है। इस दिन के कारक देव स्वयं सूर्यदेव हैं। पं. आत्मा राम पांडेय जी से जाने आज का दैनिक चक्र..✍️

?आज का राशिफल ?

1. मेष राशि-अपनी भूलने की आदत के कारण आप को अपनों का क्रोध झेलना पड़ेगा।विदेश जाने के अवसर मिलेगे।व्यवसायिक नवीन कार्य शुरू करने का मन बनेगा। यात्रा-निवेश व नौकरी लाभप्रद रहेंगे।

2. वृषभ राशि-किसी भी कीमत पर अपना रूका काम करवाने की जिद रहेगी।व्यय वृद्धि होगी। खर्च की अधिकता से अर्थव्यवस्था बिगड़ेगी। व्यवसाय विस्तार के लिए कर्ज लेना पड़ सकता है।परिवार से अपेक्षा पूरी न होने पर तनाव रहेगा। जीवनसाथी के साथ विवाद न करें।

3. मिथुन राशि-बात बात पर क्रोध आना अच्छी बात नहीं है। समय पर संभालना आपके और परिवार के लिए बेहतर होगा। बकाया वसूली के प्रयास सफल होंगे। किसी बड़े संत साधुओ का सानिध्य मिलेगा।धन कोष वृध्दि होगी।

4. कर्क राशि-दिनचर्या में परिवर्तन होने से राहत महसूस करेगे। निजी समस्याओ को हर किसी को न बताय।भवन निर्माण के रुके हुए कार्य गति पकड़ेंगे। सार्वजानिक समारोह में सम्मान मिल सकता है।

5. सिंह राशि-अपने आप को सही साबित करना होगा।अध्यन और अध्यात्म में रुचि बढेगी। कोई चोकाने वाली खबर मिल सकती है, राजकीय सहयोग मिलने से कार्य पूरे होंगे और लाभ के अवसर प्राप्त होंगे। प्रमाद न करें।

6. कन्या राशि-आज वाहन, मशीनरी के प्रयोग में सावधानी रखें।परिजनों से विवाद न करे। किसी को उधार पैसा न दे। अपरिचितों पर अतिविश्वास हानि देगा, श्रेष्ठ परिणामो के लिए धैर्य रखें।

7. तुला राशि-आप की मेहनत का फल मिलेगा।जीवनसाथी से सहयोग मिलेगा। कारोबार निवेश-नौकरी लाभ की स्थिति बनेगी। अस्वस्थता रह सकती है। कार्य की रुकावटें दूर होंगी। काम को टालने की कोशिश न करे। आज किसी भूखे को भोजन जरूर करवाय।

8. वृश्चिक राशि-दिन की शूरुआत प्रसन्न मन से होगी।संतान पक्ष से शुभ समाचार मिलेगे। किसी स्वागत समारोह में शामिल हों सकते हैं। संपत्ति के विवाद यथावत रहेगे। आर्थिक लाभ होगा। प्रतिद्वंद्वी परेशान कर सकते हैं, सतर्क रहे।

9. धनु राशि-आप की मानसिकता दिन पर दिन नकारात्मक होती जा रही है। समय पर सम्भल जाय।तं‍त्र-मंत्र में रुचि रहेगी। मित्रो की सहायता से काम पूरे होंगे। राजनीति में आप का कद बड़ सकता है ,परिश्रम होगा।

10. मकर राशि-अपने कैरियर के प्रति ईमानदारी रहेहे। व्यवसाय में आर्थिक संकट का सामना करना पड़ सकता है ।भवन भूमि के कार्यो में कानूनी अड़चन आएगी। झंझट-झगड़े को बढ़ावा न दें।आप के अपनों द्वारा कार्यो में अवरोध सम्भव है।

11. कुम्भ राशि-संतान के स्वास्थ की चिंता रहेगी। परिजनों द्वारा आप की भावनाओ को नजरअंदाज किया जायगा।माता पिता के साथ समय व्यतीत होगा। नौकरी में प्रयास सफल रहेंगे। कार्यस्थल पर सुख-सुविधा मिल सकती हे।

12. मीन राशि-समय का दुरूपयोग न करें। अपने व्यवहार और दिनचर्या में बदलाव लाये।धनलाभ होगा। शुभ समा‍चार मिलेंगे। चोरी आदि से हानि संभव है। निवेशादि शुभ रहेगा। चिंता तथा तनाव सताएंगे।

☀️?आज का पंचांग-17 जनवरी 2021?☀️

तिथि चतुर्थी – 08:10:14 तक
नक्षत्र पूर्वाभाद्रपद – पूर्ण रात्रि तक
करण विष्टि – 08:10:14 तक, बव – 20:37:42 तक
ऋतु हेमन्त
मास पौष
पक्ष शुक्ल
योग वरियान – 18:32:19 तक
वार रविवार

?सूर्य व चन्द्र से संबंधित गणनाएँ
सूर्योदय 07:14:53
सूर्यास्त 17:47:37

?चन्द्र राशि कुम्भ – 25:16:12 तक
चन्द्रोदय 10:13:59
चन्द्रास्त 21:55:00

?संवत्सर प्रमादी
शक सम्वत 1942
विक्रम सम्वत 2077
काली सम्वत 5122
दिन काल 10:32:43

?अशुभ समय (अशुभ मुहूर्त)
दुष्टमुहूर्त 16:23:16 से 17:05:27 तक
कुलिक 16:23:16 से 17:05:27 तक
कंटक 10:45:48 से 11:27:59 तक
राहु काल 16:30:00 से 18:00:00 तक
कालवेला / अर्द्धयाम 12:10:10 से 12:52:21 तक
यमघण्ट 13:34:32 से 14:16:43 तक
यमगण्ड 12:31:15 से 13:50:21 तक
गुलिक काल 15:09:26 से 16:28:32 तक

? शुभ समय (शुभ मुहूर्त) – अभिजीत 11:50:00 से 12:28:00 तक
☀️ दिशा शूल – पश्चिम
? ताराबल – भरणी, रोहिणी, आर्द्रा, पुनर्वसु, पुष्य, आश्लेषा, पूर्वा फाल्गुनी, हस्त, स्वाति, विशाखा, अनुराधा, ज्येष्ठा, पूर्वाषाढ़ा, श्रवण, शतभिषा, पूर्वाभाद्रपद, उत्तराभाद्रपद, रेवती।
? चन्द्रबल – मेष, वृषभ, सिंह, कन्या, धनु, कुम्भ।

? जातक संपर्क सूत्र 09838211412, 08707666519, 09455522050 से अपॉइंटमेंट लेकर संपर्क करें।

पं. आत्माराम पांडेय
पं. आत्माराम पांडेय

About Samar Saleel

Check Also

टीएमयू में त्रिशला नंदनवीर की निकली भव्य शोभायात्रा

मुरादाबाद। 24वें तीर्थंकर भगवान महावीर का 2623वां जन्मकल्याणक महोत्सव तीर्थंकर महावीर यूनिवर्सिटी (टीएमयू) में बड़ी ...