Breaking News

आज मेष राशि वालों को रिटेल बिजनेस में खासा धन लाभ होगा

आज सोमवार का दिन है। सोम यानि चंद्र… ज्योतिष में चंद्र ग्रहों का मंत्री माना गया है, वहीं कुंडली में चंद्र को मन का कारक माना गया है। इनका रंग सफेद व रत्न मोती है। इस दिन के कारक देव स्वयं महादेव हैं। पण्डित आत्मा राम पांडेय जी से जाने आज का दैनिक चक्र..✍️

?आज का राशिफल?

मेष राशि-रिटेल बिजनेस में खासा धन लाभ होगा। कास्मेटिक्स आदि के बिजनेस में खुशी का कोई समाचार प्राप्त होगा। प्राइवेट नौकरी में समय का सदुपयोग होगा। दुकान के लिए खरीददारी का योग बनेगा। पुराने निवेश से भी लाभ होगा।

वृषभ राशि-आर्थिक स्थिति के लिए समय ठीक है। व्यापार से खासा धन लाभ मिलेगा। कमीशन के काम में छोटी-मोटी समस्या आ सकती है। नौकरी में तरक्की मिलेगी। अधिकारियों से सम्बन्ध मधुर बनेंगे। निवेश के लिए आज का दिन मिलाजुला रहेगा.

मिथुन राशि-डूबे हुए धन की प्राप्ति होगी। व्यापार में लाभ और विस्तार होगा। नया व्यापार प्रारम्भ होने का भी योग है। बिजनेस पार्टनर के साथ यात्रा का योग है। नौकरी में अधिक कार्य करने की मानसिकता बनी रहेगी। अधिकारियों से सम्बन्ध सामान्य होंगे।

कर्क राशि- आज खेती-किसानी से संबंधित व्यवसाय में धन का लाभ मिलेगा। पुश्तैनी बिजनेस में सफलता प्राप्त होगी। परिजनों का सहयोग मिलेगा। किसी दोस्त की आर्थिक सहायता करने का अवसर प्राप्त होगा। नौकरी में सहकर्मियों का सहयोग प्राप्त होगा।

सिंह राशि-आर्थिक रूप से समय अनुकूल है। व्यापारिक यात्रा का योग बनेगा। नौकरी में कार्य में विस्तार होगा। नए स्टाक की खरीदारी में धन खर्च होगा। आज वस्त्र और आभूषण की खासी खरीददारी हो सकती है। इनसे संबंधित व्यापारियों को लाभ होगा.

कन्या राशि-आज खासा धन आगमन होगा। पारंपरिक बिजनेस में लाभ मिलेगा। साझेदारी से फायदा होगा। शेयर बाजार में निवेश के प्रति चिंता या संदेह दूर होगा। नौकरी वालों के लिए तरक्की का योग है। आईटी सेक्टर से संबंधित नौकरीवालों को आर्थिक लाभ हो सकता है।

तुला राशि-आर्थिक रूप से समय अच्छा है। बिजनेस मेें रूके हुए काम पूरे होंगे। नौकरी में काम में मन लगेगा। खाद्य पदार्थों से संबंधित व्यवसाय में भाग्य पूरा साथ देगा। कीमती धातुओं के काम में भी तेजी आयेगी तथा इससे निवेश में भी लाभ होगा।

वृश्चिक राशि-व्यापार/व्यवसाय के लिहाज से दिन सामान्य रहेगा। नौकरी में अधिक काम और परिश्रम करना होगा। हालांकि उधारी में कमी आयेगी। बिजनेस में दस्तावेज सम्बन्धी समस्या का समाधान होगा। बिजनेस पार्टनर का पूरा सहयोग प्राप्त होगा।

धनु राशि-धन लाभ होगा। व्यापार में छोटी-छोटी समस्याओं से मानसिक तनाव बनेगा, लेकिन नौकरी में समस्या का समाधान होगा। उच्च व्यापारियों से सामंजस्य बनेगा। बिजनेस पार्टनर के साथ कोई व्यवसायिक यात्रा करें तो सम्भलकर रहें।

मकर राशि-आज आंशिक धन लाभ होगा। कारोबार में व्यवहार का ध्यान रखें। नौकरी में आज अधिक तनाव न लें, वेतन वृद्धि हो सकती है। खरीदारी के काम में आज अत्यधिक खर्च हो सकता है। जीवनसाथी से आज आर्थिक सहयोग प्राप्त होगा।

कुम्भ राशि-पुश्तैनी व्यापार में धन का लाभ होगा। कारोबारी पार्टनर से पूरा सहयोग मिलेगा। धन भी प्राप्त हो सकता है. बिजनेस पार्टनर के साथ कोई यात्रा होगी। नौकरी के काम में बाधा उत्पन्न होगी पर समाधान भी निकलेगा।

मीन राशि-आज धन लाभ के योग हैं। साझेदारी में नया कार्य प्रारम्भ हो सकता है जिसमें भविष्य में सफलता मिलेगी। नौकरी में अधिक भागदौड करनी होगी। मार्केटिंग के काम में सफलता मिलेगी। शेयर मार्केट में निवेश से लाभ में बढोत्तरी होगी।

☀️?आज का पंचांग – 06 सितम्बर 2021?☀️

तिथि चतुर्दशी – 07:40:31 तक
नक्षत्र मघा – 17:51:51 तक
करण शकुन – 07:40:31 तक, चतुष्पाद – 19:05:47 तक
ऋतु वर्षा
मास भाद्र पद
पक्ष कृष्ण
योग शिव – 06:52:56 तक, सिद्ध – 28:47:36 तक
वार सोमवार

?सूर्य व चन्द्र से संबंधित गणनाएँ
सूर्योदय 06:01:16
सूर्यास्त 18:37:29

?चन्द्र राशि सिंह
चन्द्रोदय चन्द्रोदय नहीं
चन्द्रास्त 18:33:00

?संवत्सर आनन्द
शक सम्वत 1943
विक्रम सम्वत 2078
काली सम्वत 5122
दिन काल 12:36:12

?अशुभ समय (अशुभ मुहूर्त)
राहु काल 07:30:00 से 09:00:00 तक
गुलिक काल 13:53:54 से 15:28:26 तक

? शुभ समय (शुभ मुहूर्त) – अभिजीत 11:41:00 से 12:24:00 तक
☀️ दिशा शूल – पूर्व

?जातक संपर्क सूत्र 09838211412, 08707666519, 09455522050 से अपॉइंटमेंट लेकर संपर्क करें।

पं. आत्माराम पांडेय

About Samar Saleel

Check Also

आज का राशिफल: 15 अप्रैल 2024

मेष राशि:  आज का दिन आपके लिए चिंताग्रस्त रहने वाला है। करियर को लेकर यदि ...