Breaking News

आज शनि देव करेंगे कुछ राशियों को मालामाल एवं कुछ राशियों को कंगाल, जाने अपनी राशि का हाल

आज शनिवार का दिन है। ज्योतिष में शनि को न्याय का देवता माना गया है, वहीं कुंडली में इसे दुःख का कारक माना गया है। इनका रंग काला व रत्न नीलाम है। इस दिन के कारक देव स्वयं शनिदेव हैं। इनके अलावा इस दिन शनि को संचलित करने वाली देवी माता काली और हनुमान जी की पूजा का भी विधान है। पं. आत्मा राम पांडेय जी से जाने आज का दैनिक चक्र..

?आज का राशिफल?

1. मेष राशि – मन में बुरे विचारों को न आने दें। स्वयं पर नियंत्रण रखें। नौकरी में स्थान परिवर्तन संभव। नकारात्मक सोच के कारण ही आप पीछे हैं। पारिवारिक माहौल सामान्य रहेगा। मित्रो के साथ समय व्यतीत होगा। भविष्य के प्रति चिंतित होंगे।

2. वृषभ राशि – कार्यस्थल पर सहकर्मियों से मन मुटाव होगा। क्रोध की अधिकता रहेगी। आय के नए स्त्रोत स्थापित होंगे। अपने कर्मचारियों के कारण परेशान होगे। आर्थिक स्थिति में सुधार होगा। धार्मिक कार्यो में धन लगेगा।

3. मिथुन राशि – स्वास्थ में सुधार होगा। अपने आगामी भविष्य को ले कर चिंतित रहेंगे। मन में कई विचार आएंगे। व्यवसाय में उन्नति होगी। भूमि भवन सम्बंधित मामले पक्ष में हल होगे। प्रशासन से जुड़े कार्य सहज हो जायगे। यात्रा संभव।

4. कर्क राशि – विवाह योग्य जातकों के लिए समय उपयुक्त है। कारोबार विस्तार करने का मन होगा। वाहन सुख की प्राप्ति संभव है। अपनी संतान से विवाद हो सकता है। आजीविका को ले कर आप चिंतित रहेंगे।

5. सिंह राशि – अपने मन की बात हर किसी को बताने से नुक्सान होगा। सुख सुविधा की वस्तुओं और धन खर्च होगा। आप की उन्नति से विरोधी नाखुश होंगे। अपने वाक् चातुर्य से अधिकारी प्रभावित होंगे। विदेश जाने के योग बन रहे है।

6. कन्या राशि – मित्रों के सहयोग से कोई जरूरी कार्य होगा। आर्थिक मामले आज पक्ष में हल होंगे। अपनों से संबंधो में मजबूती आएगी। आलस की अधिकता से कार्य में रूचि नहीं रहेगी। राजीनति से जुड़े लोग सम्मान प्राप्त करेंगे।

7. तुला राशि – किसी विशेष व्यक्ति का जीवन में प्रवेश आपके तौर तरीके बदल देगा। आकस्मिक धन लाभ होगा। विरोधी आप को नीचा दिखाने के हर संभव प्रयास करेगे। मन की बात अपनों को बता दें रास्ता मिल जायगा।

8. वृश्चिक राशि – स्वयं पर काबू रखें। व्यवसाय स्थल पर विवाद हो सकता है। उधार दिया पैसा न आने से मुश्किलें बढ़ेंगी। जरूरत से ज्यदा किसी घनिष्ठता संबंधों को कमजोर कर देगी। आप सहने की शक्ति रखे। जल्द ही आप क्रोध से भर जाते है।

9. धनु राशि – समय के साथ स्वयं को भी बदलें। भूमि संबंधी विवाद के चलते चिंता रहेगी। अपने व्यवहार में नम्रता लाए। कारोबार विस्तार के लिए धन एकत्रित करने में लगे रहेंगे।

10. मक़र राशि – अपने विवेक से हर कार्य सफल कर लेंगे। निजी जीवन में दूसरो को प्रवेश न दें। मित्रों के साथ यात्रा आनंदप्रद रहेगी। आजीविका के लिए भटकना पड़ेगा। माता पिता के स्वास्थ में सुधार होगा। किसी विशेष जन से संबंध बनेंगे।

11. कुम्भ राशि – व्यवसाय में नई योजना लाभदायक रहेगी। जीवन साथी का साथ आप को आगे बढ़ने में मदद करेगा। भवन परिवर्तन के योग है। संतान के विवाह सम्बंधित समस्या से परेशान रहेंगे। वाहन का प्रयोग सावधानी से करें।

12. मीन राशि – आजीविका के स्त्रोत में वृद्धि होगी। पिता के साथ ताल मेल स्थापित न होने से तनाव हो सकता है। अपनों से धोखा मिलेगा। राजनीति से जुड़े लोगों को पद मिल सकता हे। परिजनो की सहायता करनी होगी।

??आज का पंचांग-06 फरवरी 2021??

तिथि नवमी – 08:15:11 तक, दशमी – 30:28:09 तक
नक्षत्र अनुराधा – 17:18:16 तक
करण गर – 08:15:11 तक, वणिज – 19:20:43 तक
ऋतु शिशिर
मास माघ
पक्ष कृष्ण
योग घ्रुव – 16:36:25 तक
वार शनिवार

? सूर्य व चन्द्र से संबंधित गणनाएँ
सूर्योदय 07:06:41
सूर्यास्त 18:04:06

? चन्द्र राशि वृश्चिक
चन्द्रोदय 27:06:00
चन्द्रास्त 12:52:00

? संवत्सर प्रमादी
शक सम्वत 1942
विक्रम सम्वत 2077
काली सम्वत 5122
दिन काल 10:57:24

? अशुभ समय (अशुभ मुहूर्त)
दुष्टमुहूर्त 07:06:41 से 07:50:31 तक, 07:50:31 से 08:34:21 तक
कुलिक 07:50:31 से 08:34:21 तक
कंटक 12:13:29 से 12:57:19 तक
राहु काल 09:00:00 से 10:30:00 तक
कालवेला / अर्द्धयाम 13:41:09 से 14:24:58 तक
यमघण्ट 15:08:48 से 15:52:38 तक
यमगण्ड 13:57:35 से 15:19:45 तक
गुलिक काल 07:06:41 से 08:28:52 तक

? शुभ समय (शुभ मुहूर्त) – अभिजीत 11:42:00 से 12:27:00 तक
☀️ दिशा शूल – पूर्व
? ताराबल – अश्विनी, कृत्तिका, मृगशिरा, पुनर्वसु, पुष्य, आश्लेषा, मघा, उत्तरा फाल्गुनी, चित्रा, विशाखा, अनुराधा, ज्येष्ठा, मूल, उत्तराषाढ़ा, धनिष्ठा, पूर्वाभाद्रपद, उत्तराभाद्रपद, रेवती।
? चन्द्रबल -वृषभ, मिथुन, कन्या, वृश्चिक, मकर, कुम्भ।

?जातक संपर्क सूत्र 0983821141208707666519, 09455522050 से अपॉइंटमेंट लेकर संपर्क करें।

पं. आत्माराम पांडेय
पं. आत्माराम

About Samar Saleel

Check Also

आज का राशिफल: 23 अप्रैल 2024

मेष राशि: आज का दिन आपके लिए सुख व समृद्धि बढ़ाने वाला रहेगा। आपको किसी ...