Breaking News

आज मिथुन राशि के जातकों को नौकरी में यात्रा पर जाना पड़ सकता है, आत्मविश्वास में कमी आएगी

पण्डित आत्मा राम पाण्डेय जी से जाने आज का दैनिक चक्र…?️

?आज का राशिफल?

1.मेष राशि- मानसिक शान्ति‍ रहेगी। बातचीत में संयत रहें। शैक्षिक कार्यों में सफलता मिलेगी। सन्तान की ओर से सुखद समाचार मिल सकता है। सन्तान को कष्ट होगा। स्वास्थ्‍य का ध्यान रखें। चिकित्सीय खर्च बढ़ेंगे। व‍िवादों से दूर रहें। परिवार का सहयोग म‍िलेगा। मान-सम्‍मान में वृद्धि होगी।

2.वृष राशि- धैर्यशीलता बनाये रखने के प्रयास करें। स्वास्थ्‍य के प्रति सचेत रहें। जीवनसाथी का साथ मिलेगा। शैक्षिक कार्यों में कठिनाइयां आ सकती हैं। किसी मित्र के सहयोग से कारोबार को गति मिल सकती है। लाभ के अवसर मिलेंगे। मन परेशान हो सकता है। अपनी भावनाओं को वश में रखें।

3.मिथुन राशि- क्षणे रुष्टा-क्षणे तुष्टा के भाव मन में हो सकते हैं। शैक्षिक या बौद्धिक कार्यों में सफलता मिलेगी। नौकरी में यात्रा पर जाना पड़ सकता है। आत्मविश्वास में कमी आएगी। खर्चों की अधिकता से परेशान रहेंगे। जीवनसाथी को स्‍वास्‍थ्‍य विकार हो सकते हैं। परिवार की समस्या परेशान कर सकती हैं

4.कर्क राशि- आत्मविश्वास में वृद्धि होगी। धैर्यशीलता में कमी आ सकती है। स्वास्थ्‍य का ध्यान रखें। आय में कमी एवं खर्च अधिक की स्थिति हो सकती है। कार्यक्षेत्र में व्यवधान आ सकते हैं। सन्तान सुख में वृद्धि होगी। किसी पुराने मित्र के सहयोग से रोजगार के अवसर मिल सकते हैं।

5.सिंह राशि- आत्मविश्वास से लबरेज रहेंगे। फिर भी मन अशान्त रहेगा। सन्तान की ओर से सुखद समाचार मिल सकते हैं। माता से मतभेद हो सकते हैं। यात्रा-देशाटन का कार्यक्रम बन सकता है। अनियोजित खर्च बढ़ेंगे। आय की स्थिति में सुधार होगा। भाई-बहनों का सानिध्य एवं सहयोग मिलेगा।

6.कन्या राशि- वाणी में मधुरता रहेगी। पारिवारिक समस्याएं परेशान कर सकती हैं। दिनचर्या अव्यवस्थित हो सकती है। खर्चों में वृद्धि होगी। संतान को स्‍वास्‍थ्‍य विकार हो सकते हैं। खर्चों की अधिकता रहेगी। रहन-सहन कष्‍टदायी हो सकता है। शिक्षा में कठिनाइयां आ सकती हैं।

7.तुला राशि- मन प्रसन्न रहेगा। बातचीत में संयत रहें। माता-पिता का सानिध्य मिल सकता है। कारोबार में परिश्रम अधिक रहेगा। परिवार की समस्या परेशान कर सकती हैं। रहन-सहन कष्टमय रहेगा। मानसिक शांति रहेगी, लेकिन स्‍वभाव में चिड़चिड़ापन भी हो सकता है। सुस्‍वादु खानपान में रुच‍ि बढ़ेगी।

8.वृश्चिक राशि- संयत रहें। परिवार में व्यर्थ के वाद-विवाद से बचें। धार्मिक कार्य के लिए किसी धार्मिक स्थान पर जा सकते हैं। सेहत का ध्यान रखें। कुटुम्‍ब-परिवार में धार्मिक कार्य हो सकते हैं। पारिवारिक समस्याएं परेशान कर सकती हैं। माता-पिता का साथ मिलेगा। धर्म के प्रति श्रद्धाभाव बढ़ेगा।

9.धनु राशि- नौकरी में परिवर्तन के साथ तरक्की के योग बन रहें हैं। कार्यभार में वृद्धि होगी। किसी दूसरे स्थान पर भी जाना पड़ सकता है। आत्मविश्वास भरपूर रहेगा। माता का साधिन्‍य एवं सहयोग मिलेगा। नौकरी में स्‍थान परिवर्तन की संभावना बन रही है। धर्मकर्म में रुचि बढ़ेगी। कार्यों के प्रति उत्साह रहेगा।

10.मकर राशि- आत्मविश्वास भरपूर रहेगा। आलस्य हो सकता है। बनते कार्यों में व्यवधान आ सकते हैं। व्यर्थ के क्रोध एवं वाद-विवाद से बचें। पारिवारिक जीवन सुखमय रहेगा। वस्त्र उपहार में प्राप्त हो सकते हैं। पठन-पाठन में रुचि रहेगी। माता के परिवार की किसी महिला से धन प्राप्‍ति के योग बन रहे हैं।

11.कुंभ राशि- मन अशान्त रहेगा। धैर्यशीलता बनाये रखने के प्रयास करें। माता के स्वास्थ्‍य का ध्यान रखें। किसी मित्र के सहयोग से नौकरी के अवसर मिल सकता है। धार्मिक संगीत के प्रति रुझान बढ़ सकता है। परिवार में सुख-शान्ति रहेगी। यात्रा पर जाना पड़ सकता है। रोजमर्रा के कार्य में व्यवधान आ सकते हैं।

12.मीन राशि- शैक्षिक कार्यों पर ध्यान दें। सन्तान के स्वास्थ्‍य का ध्यान रखें। परिवार की जिम्मेदारी बढ़ सकती है। परिवार का साथ रहेगा। वाणी में सौम्‍यता रहेगी। नौकरी में अफसरों से मतभेद हो सकते हैं। कार्यक्षेत्र में कठिनाइयों का सामना करना पड़ सकता है। मानसिक शान्ति रहेगी।

☀️?आज का पंचांग- 29 दिसम्बर 2021?☀️

तिथि दशमी – 16:15:09 तक
नक्षत्र स्वाति – 26:39:12 तक
करण विष्टि – 16:15:09 तक, बव – 27:03:10 तक
ऋतु हेमंत
मास पौष
पक्ष कृष्ण
योग सुकर्मा – 25:16:12 तक
वार बुधवार

?सूर्य व चन्द्र से संबंधित गणनाएँ
सूर्योदय07:12:50
सूर्यास्त17:33:04

?चन्द्र राशि तुला
चन्द्रोदय27:10:00
चन्द्रास्त13:41:00

?अशुभ समय (अशुभ मुहूर्त)
राहु काल12:00:00 से 13:30:00 तक
गुलिक काल11:05:00से 12:22:00 तक

?शुभ समय (शुभ मुहूर्त) – अभिजीत कोई नहीं
?दिशा शूल – उत्तर

?जातक संपर्क सूत्र 09838211412, 08707666519, 09455522050 से अपॉइंटमेंट लेकर संपर्क करें।

 पं. आत्माराम पांडेय

About Samar Saleel

Check Also

आज का राशिफल: 28 अप्रैल 2024

मेष राशि:  आज का दिन आपके लिए परिवार में कुछ समस्याएं लेकर आने वाला है। ...