Breaking News

आज मिथुन व सिंह राशि के जातक राजनीतिज्ञ कूटनीतिक सफलता की प्राप्ति करेंगे

पण्डित आत्मा राम पाण्डेय जी से जाने आज का दैनिक चक्र…?️

?आज का राशिफल?

1. मेष राशिफल: आज राशि स्वामी मंगल व गुरु गोचर जॉब के लिए अनुकूल है। तिल का दान करें। व्यवसाय में किसी विशेष कार्यों से सफलता मिलेगी।लाल व सफेद रंग शुभ है।

2. वृष राशिफल: राशि स्वामी शुक्र इस समय धनु राशि में है। व 07’55am के बाद चन्द्रमा तुला में शुभ हैं।पारिवारिक कार्यों को विस्तार देंगे। मंगल आपसे जमीन खरीदने का प्लान बनाएंगे। हरा व नीला रंग शुभ है। तिल का दान करें। पिता का आशीर्वाद लें।आईटी व मीडिया जॉब के कॅरियर में प्रोग्रेस है।

3.मिथुन राशिफल: प्रातःकाल 07:55 के बाद चन्द्रमा का तुला व शुक्र का धनु गोचर मंगलमय है। बैंकिंग व आईटी में जॉब करने वाले परिवर्तन की योजना बना सकते हैं।नीला व बैगनी रंग शुभ है।व्यवसाय में लाभ दिख रहा है।

4.कर्क राशिफल: 07:55am के बाद चन्द्रमा का चतुर्थ व गुरु का अष्टम गोचर व्यावसायिक कार्यों के लिए मंगलमय है। छात्रों के लिए अनुकूल समय है। जॉब में सफलता की प्राप्ति का दिवस है। आईटी व मैनेजमेंट जॉब में शुक्र व चन्द्रमा उन्नति दे सकते हैं। आसमानी व हरा रंग शुभ है। धार्मिक यात्रा कर सकते हैं।

5. सिंह राशिफल: जॉब में सूर्य बुध के चतुर्थ व शुक्र के पँचम गोचर से सफलता की प्राप्ति होगी। पॉलिटिक्स से सम्बद्ध लोग सफल रहेंगे। आज वाणी के प्रति सतर्क रहें। पिता का आशीर्वाद लें। नारंगी व हरा रंग शुभ है।

6.कन्या राशिफल: स्वास्थ्य में सफलता से खुश रहेंगे। 07:55am के बाद चन्द्रमा का द्वितीय गोचर रियल स्टेट व्यवसाय में लाभ देगा। बैगनी व नारंगी रंग शुभ है।मूंग का दान करें।श्री अरण्यकाण्ड का पाठ करें।

7. तुला राशिफल: चन्द्रमा सवा दो दिन इसी राशि में रहेंगे।बैंकिंग व मैनेजमेंट जॉब के कॅरियर में नवीन अवसरों की प्राप्ति होगी ।पिता के आशीर्वाद से लाभ है।श्री सूक्त का पाठ करें। आसमानी व सफेद रंग शुभ है।मूंग का दान करें।

8. वृश्चिक राशिफल: आज सूर्य व बुध इसी राशि में है।कफ जनित विकार संभावित है।जॉब में बड़ा लाभ हो सकता है। व्यवसाय में सफलता की प्राप्ति होगी। नीला व हरा रंग शुभ है।उड़द का दान करें।

9. धनु राशिफल: आज गुरु का तृतीय,शनि का द्वितीय व सूर्य बुध का द्वादश गोचर सफलता के लिए अति अनुकूल है। बिजनेस नवीन अवसरों की प्राप्ति होगी।धन का आगमन होगा। बैगनी व हरा रंग शुभ है।तिल का दान करें।

10. मकर राशिफल: शनि अभी इस राशि में हैं। तुला का चन्द्रमा पॉलिटिक्स में उन्नति देंगे। शुक्र व गुरु बैंकिंग व फाइनेन्स जॉब में प्रोमोशन का मार्ग देंगे। शिक्षा से सम्बद्ध लोग सफल रहेंगे। हरा व सफेद रंग शुभ है। श्री रामचरितमानस का पाठ करें।

11. कुम्भ राशिफल: शुक्र एकादश तथा शनि अभी इसी राशि से द्वादश हैं। चन्द्रमा का पँचम गोचर छात्रों को लाभ प्रदान कर सकते हैं। नीला व हरा रंग शुभ है।शनि के द्रव्य तिल का दान करें। सुंदरकांड का पाठ करें।

12. मीन राशिफल: व्यवसाय में सफल रहेंगे।गुरु का द्वादश व07:45am के बाद चन्द्रमा का अष्टम गोचर व्यवसाय में कोई बड़ा लाभ दे सकते हैं। आज स्किन विकार से कष्ट हो सकता है। पीला व नारंगी रंग शुभ है।उड़द का दान करें। श्री सूक्त का पाठ करें।

?आज का पंचांग – 01 दिसम्बर 2021?

तिथि द्वादशी – 23:38:16 तक
नक्षत्र चित्रा – 18:47:51 तक
करण कौलव – 13:01:49 तक, तैतिल – 23:38:16 तक
ऋतु हेमंत
मास मार्गशीर्ष
पक्ष कृष्ण
योग सौभाग्य – 20:43:16 तक
वार बुधवार

? सूर्य व चन्द्र से संबंधित गणनाएँ
सूर्योदय06:55:59
सूर्यास्त17:23:48

? चन्द्र राशि कन्या – 07:45:57 तक
चन्द्रोदय28:22:59
चन्द्रास्त15:09:59

? अशुभ समय (अशुभ मुहूर्त)
राहु काल12:00:00 से 13:30:00 तक
गुलिक काल10:51:24 से 12:09:53 तक

? शुभ समय (शुभ मुहूर्त) – अभिजीतकोई नहीं
? दिशा शूल – उत्तर

?जातक संपर्क सूत्र 09838211412, 08707666519, 09455522050 से अपॉइंटमेंट लेकर संपर्क करें।

पं. आत्माराम पांडेय

 

About Samar Saleel

Check Also

आज का राशिफल: 24 अप्रैल 2024

मेष राशि:  मेष राशि के जातकों के लिए आज दिन नुकसानदेह रहेगा। पारिवारिक बातों को ...