Breaking News

आज की अयोध्या नए भारत की नयी अयोध्या है: योगी आदित्यनाथ

अयोध्या। अवधपुरी इस तरह सुशोभित हो रही है। मानो प्रभु से मिलने आई है। मुख्य्मंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा, मैं प्रधानमंत्री मोदी का उत्तर प्रदेश वासियों के साथ साथ सभी राम भक्तों की ओर से स्वागत करता हूं। 22 जनवरी को प्रभु आ रहे हैं।

आज की अयोध्या नए भारत की नयी अयोध्या है: योगी आदित्यनाथ

प्रधानमंत्री के कर कमलों से भव्य मंदिर में विराजमान होंगे। अयोध्या सुंदरतम् नगरी के साथ नये रूप में स्थापित करने का संकल्प था।

👉‘जो भगवान राम के साथ नहीं, जनता उसके साथ नहीं’, राम मंदिर कार्यक्रम को लेकर जानिए किसने क्या बोला

आज की अयोध्या नये भारत की नयी अयोध्या है। आज मोदी जी ने 6 वंदेभारत व 2 अमृत भारत को हरी झंडी दिखाई। प्रधानमंत्री ने आज अयोध्या को अंतर्राष्ट्रीय एयरपोर्ट की सौगत दी।

आज मोदी जी सबसे अधिक बार अयोध्या आने वाले प्रधानमंत्री बन गए हैं। महर्षि बाल्मीकि के नाम अयोध्या एयरपोर्ट का नामकरण के लिए धन्यवाद देता हूँ। 22 जनवरी के बाद अयोध्या में अतिथि देवो भवः की भावना से देश दुनिया को अवगत कराना है।

रिपोर्ट-जय प्रकाश सिंह

About Samar Saleel

Check Also

Lucknow Municipal Corporation: अतिक्रमण विरोधी अभियान जारी, अतिक्रमण हटाया गया, जुर्माना वसूला गया

लखनऊ। महापौर सुषमा खर्कवाल (Mayor Sushma Kharkwal) के निर्देशन में नगर आयुक्त गौरव कुमार के ...