Breaking News

आज का राशिफल: 13 जुलाई 2024

मेष राशि:
आज का दिन आपके लिए सेहत के लिहाज से कमजोर रहने वाला है। आप धार्मिक कार्य में बढ़ चढ़कर हिस्सा लेंगे। प्रतिस्पर्धा का भाव आपके मन में बना रहेगा। आपको किसी नई प्रॉपर्टी की खरीदारी करने का मौका मिलेगा। आपको लेन देन से संबंधित मामलों में सावधान रहना होगा। रोजगार की तलाश कर रहे लोगों को कोई खुशखबरी सुनने को मिल सकती है। संतान पक्ष की ओर से आपको कोई खुशखबरी सुनने को मिल सकती है।
वृष राशिः 
आज का दिन आपके लिए सामान्य रहने वाला है। प्रेम जीवन जी रहे लोगों को साथी की ओर से कोई खुशखबरी सुनने को मिल सकती है। आपको अपने पिताजी के स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहने की आवश्यकता है। आप ऊर्जावान रहने के कारण प्रत्येक कामों को करने में तत्पर रहेंगे। आपको किसी पुरानी गलती से सबक लेना होगा।
मिथुन राशि : 
आज का दिन आपके लिए मध्यम रूप से फलदायक रहने वाला है। आपको यदि कोई तनाव लंबे समय से सता रहा था, तो वह भी दूर होगा। आपकी किसी पुराने मित्र से लंबे समय बाद मुलाकात होगी, जिससे मिलकर आपको खुशी होगी। आप अपने बिजनेस को लेकर सतर्क रहें और किसी को पार्टनर न बनाए, नहीं तो वह आपको धोखा दे सकता है। वाहन की खराबी के कारण आपका धन खर्च बढ़ सकता है। गृहस्थ जीवन में चल रही समस्याओं से आपको छुटकारा मिलेगा।
कर्क राशि: 
आज का दिन आपके लिए किसी कानूनी मामले में अच्छा रहने वाला है। विद्यार्थियों के लिए भी दिन शुभ रहेगा। आपका कोई पुरानी प्रॉपर्टी से संबंधित विवाद दूर होता दिख रहा है। आपको घूमने फिरने के दौरान कोई महत्वपूर्ण जानकारी प्राप्त होगी। आप अपने मित्रों के साथ कुछ समय मौज मस्ती करने में व्यतीत करेंगे। आपकी संतान आपसे किसी बात को लेकर नाराज हो सकती है। कार्यक्षेत्र में आप सावधानी बरतें।
सिंह राशि:
आज का दिन रोजगार की तलाश कर रहे लोगों के लिए अच्छा रहने वाला है। आपको किसी सरकारी योजना का पूरा लाभ मिलेगा। यदि कोई प्रॉपर्टी संबंधित मामला लंबे समय से चल रहा था, तो वह भी दूर होता दिख रहा है। आपने यदि किसी को धन उधार दिया, तो आपके उस धन के वापस आने की संभावना बहुत कम है। आपका कोई पुराना विरोधी आपको परेशान कर सकता है।
कन्या राशि: 
आज का दिन आपके प्रभाव व प्रताप में वृद्धि लेकर आने वाला है। आपको अपने अनावश्यक खर्च पर पूरा ध्यान देना होगा। कोई संपत्ति संबंधित विवाद यदि लंबे समय से आपको घेरे हुए था, तो वह भी दूर होगा। आपको किसी नए वाहन की खरीदारी की इच्छा पूरी हो सकती है। सामाजिक क्षेत्रों में कार्यरत लोगों को अपने कामों पर पूरा ध्यान देना होगा। आपको घूमने फिरने के दौरान कोई महत्वपूर्ण जानकारी प्राप्त होगी।
तुला राशिः 
आज का दिन आपके लिए मान सम्मान में वृद्धि लेकर आने वाला है। आप परोपकार के कार्य में बढ़ चढ़कर हिस्सा लेंगे और आप पारिवारिक समस्याओं को मिल बैठकर सुलझाएंगे। किसी सदस्य के विवाह प्रस्ताव पर मोहर लगने से माहौल खुशनुमा रहेगा। आप यदि काम को लेकर परेशान चल रहे थे, तो आपको किसी अच्छी नौकरी की प्राप्ति हो सकती है।
वृश्चिक राशिः 
आज का दिन आपके लिए खास रहने वाला है। आप अपने परिवार के सदस्यों के साथ कुछ समय मिल बैठकर व्यतीत करेंगे और उनकी पारिवारिक समस्याओं को सुनेंगे, लेकिन आपको अपने बिजनेस को भी पूरा समय देना होगा, नहीं तो कोई नुकसान होने की संभावना है। आपको भाग्य का पूरा साथ मिलेगा। आप परिवार के सदस्यों के साथ किसी धार्मिक आयोजन में सम्मिलित हो सकते हैं। आपको शीघ्रगामी वाहनों के प्रयोग से सावधान रहने की आवश्यकता है।
धनु राशिः 
आज आपको स्वास्थ्य संबंधित समस्याओं पर पूरा ध्यान देना होगा। आपको अपनी मेहनत का पूरा फल मिलेगा। बिजनेस में आप कोई लेन देन आंख मूंदकर ना करें, नहीं तो उसमें आपको धोखा मिलने की संभावना है। परिवार में किसी सदस्य के विवाह की बात पक्की होने से माहौल खुशनुमा रहेगा। विद्यार्थियों को बौद्धिक व मानसिक बोझ से छुटकारा मिलता दिख रहा है।
मकर राशिः 
आज का दिन आपके लिए मिश्रित रूप से फलदायक रहने वाला है। आपको निर्णय लेने की क्षमता का पूरा लाभ मिलेगा, क्योंकि परिवार में यदि किसी सदस्य को आप कोई सलाह देंगे, तो वह आपकी बात पर अमल अवश्य करेंगे। राजनीति में हाथ आजमा रहे लोगों को उनके कामों से एक नई पहचान मिलेगी और उनके जन समर्थन में भी इजाफा होगा। आपके कुछ विरोधी परेशान करने की कोशिश करेंगे। आपकी आर्थिक स्थिति पहले से बेहतर रहेगी।
कुंभ राशिः 
आज का दिन व्यवसाय के मामले में अच्छा रहने वाला है। आपको अपने बिजनेस में अच्छी सफलता मिलने की संभावना है। आप अपने भविष्य को लेकर कुछ धन की योजनाएं बना सकते हैं। प्रेम जीवन जी रहे लोगों को उनकी समस्याओं से छुटकारा मिलेगा। आपको यदि कुछ कामों को लेकर उलझन चल रही थी, तो वह भी दूर होगी। आप संतान को यदि कोई जिम्मेदारी देंगे, तो वह उसे पूरा करेगी। आपको अपने खर्चों पर लगाम लगाने की आवश्यकता है।
मीन राशिः 
आज का दिन आपके लिए उत्तम रूप से फलदायक रहने वाला है। जीवनसाथी से यदि किसी बात को लेकर कोई अनबन चल रही थी, तो उसे भी आप बातचीत के जरिए दूर करेंगे और प्रेम व सहयोग की भावना आपके मन में बनी रहेगी। संतान को किसी पुरस्कार के मिलने से माहौल खुशनुमा रहेगा और उनको किसी सम्मान की प्राप्ति हो सकती है। बड़ों के आशीर्वाद से आपके सभी रुके हुए काम पूरे होंगे।

About News Desk (P)

Check Also

डिप्टी सीएम केशव प्रसाद के खिलाफ दाखिल याचिका पर सुनवाई के बाद फैसला सुरक्षित, यह है पूरा मामला

प्रयागराज:  इलाहाबाद हाईकोर्ट ने सरकार से बड़ा पार्टी संगठन का बयान दिए जाने पर उप ...