Breaking News

बनारस रेल इंजन कारखाना के फिजियोथेरेपिस्ट एवं राष्ट्रीय वालीबाल खिलाड़ी सहित कुल दस कर्मचारी सेवानिवृत्त

बनारस रेल इंजन कारखाना जनवरी माह- 2023 बरेका केंद्रीय चिकित्सालय के फिजियोथेरेपिस्ट राजेन्द्र सिन्हा एवं पूर्व राष्ट्रीय वालीबाल खिलाड़ी सीएम यादव सहित कुल दस कर्मचारी सेवानिवृत्त हुए। सेवानिवृत्त होने वाले कर्मचारियों में सीएम यादव राष्ट्रीय स्तर के खिलाड़ी रहे है एवं कई वर्षो तक बरेका वालीबाल टीम को प्रशिक्षण भी दिया हैं।

कीर्ति कक्ष में आयोजित विदाई समारोह में सभी सेवानिवृत्त कर्मचारियों को प्रधान वित्त सलाहकार अमर कुमार सिन्हा ने मेडल एवं फोल्डर भेंट कर ससम्मान भावभीनी विदाई दी तथा उन्हें अपने संचित धन को उचित तरीके से उपयोग करने का सुझाव भी दिया। उल्लेनखनीय है, कि लेखा एवं कार्मिक विभाग के कर्मचारियों के परिश्रम एवं सहयोग से सेवानिवृत्ति कर्मियों को एकमुश्त भुगतान किया गया।

सनातन धर्म भारत का राष्ट्रीय धर्म: सीएम योगी के बयान पर सियासी बवाल, नाराज क्यों है विपक्ष!

विदाई समारोह का संचालन वरिष्ठं कार्मिक अधिकारी (मुख्यालय) राज कुमार गुप्ता ने किया। कार्यक्रम में मुख्य रूप से उप मुख्य कार्मिक अधिकारी श्याम बाबू, सहायक कार्मिक अधिकारी पीयूष मिंज सहित कार्मिक एवं लेखा विभाग के कर्मचारी उपस्थित रहे।

रिपोर्ट-संजय गुप्ता

About Samar Saleel

Check Also

लघु उद्योग भारती ने मनाया अपना 30 वां स्थापना दिवस

लखनऊ। लघु उद्योग भारती सूक्ष्म लघु उद्योगों का एक मात्र अखिल भारतीय संगठन है। “उद्योग ...