Breaking News

Tourist की पत्थर गिरने से मौत

बनिहाल। जम्मू कश्मीर राष्ट्रीय राजमार्ग पर रविवार को एक वाहन पर एक बड़ा पत्थर गिरने से महाराष्ट्र के 43 वर्षीय एक पर्यटक Tourist की मौत हो गई और तीन अन्य घायल हो गये। पुलिस ने यह जानकारी दी। अधिकारी ने बताया कि वाहन 12 पर्यटकों को लेकर कश्मीर घाटी से जम्मू की ओर जा रहा था और तड़के करीब साढ़े चार बजे रामबन जिले में रामसू थाने के निकट यह हादसा हुआ।

Election Commission ने की सख्त कार्रवाही

Tourists सुनील विष्णुपंत काथे पर

उन्होंने बताया कि भूस्खलन की आशंका वाले क्षेत्र से जब उनका वाहन गुजर रहा था उसी समय पहाड़ी से बड़ा पत्थर गिर गया जिसमें Tourists पर्यटक सुनील विष्णुपंत काथे, उनकी पत्नी मनीषा (39), विलास आनंद कुमार (43) और मयूरी कुंबर (17) घायल हो गये। उन्होंने बताया कि घायलों को तत्काल अस्पताल ले जाया गया जहां काथे को मृत घोषित कर दिया गया। कानूनी औपचारिकताएं पूरी करने के बाद अंतिम संस्कार के लिए शव परिवार को सौंप दिया जाएगा।

अधिकारी ने बताया कि शेष घायलों की स्थिति ‘स्थिर’ है। इस बीच, अधिकारियों ने नागरिक यातायात की आवाजाही पर प्रतिबंध के मद्देनजर ‘दरबार’ कर्मचारियों को लेकर जाने वाले वाहनों को विशेष पास प्रदान किए हैं। राजमार्ग पर सप्ताह में बुधवार और रविवार को सुबह चार बजे से शाम पांच बजे तक केवल सुरक्षा काफिलों को जाने की अनुमति है। पुलवामा में 14 फरवरी को सीआरपीएफ के काफिले पर हुये हमले में 40 जवानों के शहीद होने के बाद सात अप्रैल को प्रतिबंध लगाया गया था।

Election Commission ने की सख्त कार्रवाही

 

About Samar Saleel

Check Also

भगवान गणेश के विधिवत पूजन अर्चन के साथ हुआ 173 पूर्वी विधानसभा चुनावी कार्यालय का उद्घाटन

लखनऊ। भगवान गणेश की विधिवत पूजा अर्चना के साथ लखनऊ पूर्वी विधानसभा चुनाव कार्यालय का ...