Breaking News

भारत-गुयाना के बीच बढ़ा व्यापार, 300 प्रतिशत से अधिक की वृद्धि

गुयाना के उप राष्ट्रपति भरत जगदेव ने आज राष्ट्रपति भवन में भारत की राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू से मुलाकात की। राष्ट्रपति भवन में गुयाना के उप राष्ट्रपति भरत जगदेव का स्वागत करते हुए राष्ट्रपति ने कहा कि भारत गुयाना के साथ अपने संबंधों को अत्यधिक महत्व देता है। गुयाना पिछले 180 वर्षों से भारतीय भाइयों और बहनों की मातृभूमि रही है।

भले ही भारत और गुयाना भौगोलिक रूप से एक बड़ी दूरी से अलग हैं, लेकिन दोनों के औपनिवेशिक अतीत, मुख्य रूप से कृषि और ग्रामीण आधारित अर्थव्यवस्थाएं और बहुसांस्कृतिक समाज जैसे कई पहलू समान हैं। राष्ट्रपति ने कहा कि भारत और गुयाना के बीच व्यापार बढ़ रहा है।

सीएम योगी ने विपक्ष को दिया करारा जवाब, कहा माफियाओं को मिट्टी में मिला देंगे

2021-22 में महामारी के बावजूद द्विपक्षीय व्यापार में 300 प्रतिशत से अधिक की वृद्धि देखी गई। उन्होंने द्विपक्षीय व्यापार में और विविधता लाने की आवश्यकता पर बल दिया।

भारत-गुयाना के बीच बढ़ा व्यापार

राष्ट्रपति ने कहा कि विकास साझेदारी भारत_गुयाना संबंधों का एक प्रमुख स्तंभ है। उन्हें यह जानकर खुशी हुई कि अब तक गुयाना के 640 से अधिक सरकारी अधिकारियों को हमारे आईटीईसी कार्यक्रम के तहत प्रशिक्षित किया जा चुका है। उन्होंने विश्वास व्यक्त किया कि उनकी यात्रा भारत और गुयाना के बीच दोस्ती के ऐतिहासिक बंधन को और गहरा करेगी।

चेक गणराज्य के विदेश मंत्री आएंगे भारत, मधुर और मैत्रीपूर्ण संबंध होंगे मजबूत

इससे पहले उन्होंने अपने भारतीय समकक्ष जगदीप धनखड़ से मुलाकात की थी। इस दौरान दोनों नेताओं ने पेट्रोलियम, प्राकृतिक गैस, कृषि और शिक्षा सहित विभिन्न क्षेत्रों में द्विपक्षीय संबंधों को मजबूत करने पर सहमति जताई।

मदद: भारत ने भूटान को दिए 851 मिलियन

दोनों नेताओं ने देशों के बीच सदियों पुराने मजबूत द्विपक्षीय संबंधों को स्वीकार किया और भारत-गुयाना संबंधों को और मजबूत करने की अपनी प्रतिबद्धता को दोहराया। गौरतलब है कि उप राष्ट्रपति धनखड़ के न्योते पर जगदेव 20 से 25 फरवरी तक भारत की यात्रा पर आए हैं।

रिपोर्ट: शाश्वत तिवारी

About Samar Saleel

Check Also

पीएम मोदी ने वेंकैया नायडू के जीवन पर आधारित पुस्तकों का किया विमोचन, आपातकाल पर फिर कांग्रेस को घेरा

नई दिल्ली:  प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने रविवार को पूर्व उप-राष्ट्रपति वेंकैया नायडू के जीवन पर ...