Breaking News

यह चुनाव महापरिवर्तन का चुनाव : Akhilesh

लखनऊ। समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव (Akhilesh Yadav) ने कहा कि भाजपा सरकार ने राज्य की जनता के साथ घोर नाइंसाफी की है। किसान बेहाल है। खेत भाजपा सरकार में बर्बाद हो गये है। रोजगार, दवा-इलाज का कोई समुचित प्रबन्ध नहीं हो पा रहा है। पूरे उत्तर प्रदेश में कानून व्यवस्था ध्वस्त है। अपराधियों का हौसला बुलन्द है। बहन-बेटियां भी दहशत के माहौल में जीने को अभिशप्त हैं।

भाजपा- कांग्रेस की नीति और नीयत किसानों के प्रति

अखिलेश यादव ने कहा कि भाजपा और कांग्रेस दोनों एक हैं और इन दोनों राजनैतिक दलों की नीतियां जनविरोधी है। इनके एजेण्डे में न तो विकास है और न ही स्थायी रोजगार। भाजपा- कांग्रेस दोनों राजनीतिक दलों की नीति और नीयत किसानों के प्रति ईमानदार नहीं है। इन दोनों दलों पर अब जनता को भरोसा नहीं रह गया है। इसीलिये इनके वायदों पर भी किसी को विश्वास नही है।

श्री यादव ने कहा कि भाजपा की केन्द्र सरकार के पांच वर्षों और राज्य सरकार के दो वर्षों के कार्यकाल में आपसी सौहार्द और भाईचारा बिगड़ा है। दलितों, पिछड़ों, अल्पसंख्यकों, किसानों, महिलाओं के साथ अत्याचार की घटनायें लगातार बढ़ रही है। छोटे-मझोले व्यापारियों के काम-धंधे संकट में आ गए है। भाजपा सरकार की कुनीतियों से देश में हताशा का माहौल व्याप्त हो गया है।

गठबंधन संविधान बचाने की लड़ाई लड़ रहा

सपा अधयक्ष ने कहा कि जनता के हित में समाजवादी पार्टी ने गठबंधन किया है। लोकतंत्र में जनविश्वास को सुदृढ़ करने के लिये ही यह गठबंधन हुआ है। आजादी के सत्तर सालों में जिन्हें हक और सम्मान नहीं मिला उनकी लड़ाई लड़ने का काम यह गठबंधन करेगा। एक तरफ गठबंधन संविधान बचाने की लड़ाई लड़ रहा है, वहीं दूसरी ओर भाजपा संविधान और इसके आरक्षण सम्बंधी प्रावधान को खत्म करना चाहती है। भाजपा का रवैया लोकतंत्र में अपनी मनमानी थोपने का है। श्री यादव ने कहा कि यह चुनाव महापरिवर्तन का है। देश में शिक्षा-स्वास्थ्य-रोजगार की समस्या के समाधान के लिये महागठबंधन की केन्द्र में सरकार बनना जरूरी है।

समाजवादी सरकार के माध्यम से उत्तर प्रदेश की जनता को खुशहाल और समृद्ध बनाने का कार्य किये गए। उसी प्रकार की नीतियों को पूरे देश में लागू करने की आवश्यकता है। देश की तरक्की और नया प्रधानमंत्री बनाने के लिये सम्मानित मतदाताओं को गठबंधन के प्रत्याशियों को अपना अमूल्य समर्थन और सहयोग देना चाहिए। इसी से महापरिवर्तन का मजबूत रास्ता खुलेगा और देश को नया प्रधानमंत्री और नयी सरकार मिलेगी।

About Samar Saleel

Check Also

मायावती ने मुख्तार की मौत पर जताया दुख, बोलीं- परिवार के आरोपों की उच्चस्तरीय जांच जरूरी

बसपा सुप्रीमो मायावती ने माफिया मुख्तार अंसारी की मौत पर दुख जाहिर किया है। उन्होंने ...