Breaking News

ग्लोइंग स्किन के लिए महंगे ब्यूटी ट्रीटमेंट की जगह ट्राई करे रात में सोने से पहले ये टिप्स

हर महिला की चाहत होती है कि उनकी स्किन भी एक्ट्रेस की तरह ग्लोइंग और चमकदार रहे। नेचुरल ग्लोइंग स्किन उम्र के साथ साथ कम हो जाती हैं। चेहरे का ग्लो कम होने कारण बिजी लाइफस्टाइल भी है। बिजी लाइफस्टाइल के कारण भी चेहरे का ग्लो कम हो जाता है। बदलते लाइफस्टाइल में सही खान पान नहीं होने की वजह से चेहरे का ग्लो कम हो जाता हैं और चेहरा थका थका सा दिखने लगता हैं।

ग्लोइंग स्किन के लिए महिलाएं पार्लर और ब्यूटी ट्रीटमेंट का इस्तेमाल करती हैं। लेकिन कई बार ब्यूटी ट्रीटमेंट से ग्लो कम समय के लिए रहता है। अगर आप भी एक्ट्रेस की तरह ग्लोइंग चमकदार स्किन चाहते है, तो रात को इन टिप्स को फॉलो करें

पानी

पानी पीने से चेहरे पर ग्लो आता हैं। इसलिए आपने पढ़ा होगा कि अधिकतर एक्ट्रेस चेहरे के ग्लो के लिए दिन में ज्यादा मात्रा में पानी पीती हैं। अगर आप भी 24 घंटे अपने चेहरे पर ग्लो चाहती हैं तो रात को सोने से पहले एक गिलास पानी पिएं। ऐसा करने से आपको मिलेगा नेचुरल ग्लो

गाजर

चेहरे के ग्लो के जरुरी है कि आप अपने खानपान में पौष्टिक चीजों को शामिल करें। स्किन के ग्लो के लिए गाजर बुहत ही फायदेमंद है। रात को सोने से पहले गाजर खाने से डेड सेल्स को खत्म किया जा सकता है। गाजर में विटामिन सी, ए और बी पाया जाता है। जो कि ग्लोइंग स्किन के लिए बहुत मददगार है।

कॉफी

नेचुरल ग्लो के लिए कॉफी का पेस्ट बहुत ही अच्छा होता हैं।चेहरे के ग्लो के लिए कॉफी का पेस्ट चेहरे पर लगाकर कुछ देर बाद चेहरा धो लें, ऐसा करने से चेहरे पर निखार आ जाएगा। कॉफी से फेशियल करने से चेहरे की डेड स्किन हट जाती है। इससे त्वचा सॉफ्ट और चमकदार होती हैं। कॉपी पेस्ट बनाने के लिए एक कटोरी में 1 चम्मच कॉफी पाउडर लें, उसमें थोड़ा सा चावल का आटा मिलाएं। इसके बाद कच्चा दूध और शहद मिला लें। इस पेस्ट को चेहरे पर लगाएं।

About News Room lko

Check Also

हर साल 5-6 लाख लोगों की मलेरिया से हो जाती है मौत, क्या इससे बचाव के लिए है कोई वैक्सीन?

मच्छरजनित तमाम प्रकार के रोगों का वैश्विक जोखिम देखा जाता रहा है, मलेरिया इसी तरह ...