Breaking News

उद्धव सरकार की मुश्किलें बढ़ीं, भाजपा बोली- दो और मंत्री देंगे इस्तीफा

एंटीलिया मामले में मुंबई के पूर्व पुलिस आयुक्त परमबीर सिंह के बाद सचिन वाझे के लेटर बम के बाद महाराष्ट्र में सियासी घमासान जारी है। गृह मंत्री अनिल देशमुख के इस्तीफे के बाद भाजपा,  उद्धव सरकार पर हमलावर है। इस बीच महाराष्ट्र भाजपा इकाई के अध्यक्ष चंद्रकांत पाटिल ने दावा किया है कि आने वाले 15 दिनों में दो और मंत्री त्यागपत्र देंगे।

पाटिल ने कहा है कि महाराष्ट्र में अभी राष्ट्रपति शासन लागू किए जाने वाली स्थिति है, हालांकि हमारी पार्टी इसकी मांग नहीं कर रही है। उन्होंने यह टिप्पणी तब की, जब एक दिन पहले निलंबित पुलिसकर्मी सचिन वाजे ने एक चिट्ठी में दावा किया कि राज्य के पूर्व गृह मंत्री अनिल देशमुख ने मुंबई पुलिस में उनकी सेवा जारी रखने के लिए दो करोड़ रुपये की मांग की थी और एक अन्य मंत्री अनिल परब ने उनसे ठेकेदारों से पैसा जमा करने को कहा था। बता दें कि NCP के वरिष्ठ नेता देशमुख ने सोमवार को गृह मंत्री पद से त्यागपत्र दे दिया था।

बॉम्बे हाई कोर्ट ने मुंबई के पूर्व पुलिस आयुक्त परमबीर सिंह द्वारा उनके खिलाफ लगाए भ्रष्टाचार के आरोपों की CBI जांच कराए जाने का आदेश दिया है। शिवसेना नेता परब ने आरोपों को नकार दिया है। पाटिल ने गुरुवार को यहां प्रेस वालों से बातचीत में किसी का नाम लिए बिना दावा किया कि, ”आगामी 15 दिनों में राज्य के दो मंत्रियों को इस्तीफा देना पड़ेगा। कुछ लोग इन मंत्रियों के खिलाफ कोर्ट में जाएंगे और फिर उन्हें त्यागपत्र देना पड़ेगा।

About Aditya Jaiswal

Check Also

महाराष्ट्र में चल रहे मोदी तूफान के सामने तिनके की तरह उड़ जाएगा उद्धव सेना, कांग्रेस और एनसीपी शरद पवार गठबंधन- डॉ दिनेश शर्मा

मुंबई। उत्तर प्रदेश के पूर्व उपमुख्यमंत्री सांसद डॉ दिनेश शर्मा ने कहा महाराष्ट्र में भाजपा ...