Breaking News

दुष्कर्म के आरोप में दो गिरफ्तार

लखनऊ। राजधानी की काकोरी व मोहनलालगंज पुलिस ने दुष्कर्म के दो अलग अलग मामलों में फरार आरोपियों को गिरफ्तार किया है। जानकारी के मुताबिक पुलिस ने किशोरी के साथ दुष्कर्म कर फरार हुए काकोरी, अमेठिया सलेमपुर निवासी जगदीश को छंदोइया तिराहे के पास से गिरफ्तार कर लिया। जगदीश के खिलाफ किशोरी ने खेत जाते वक्त सुनसान जगह पर ले जाकर दुराचार करने का मुकदमा दर्ज कराया था।

वहीं एक अन्य धटना में मोहनलालगंज पुलिस ने किराना व्यापारी प्रदीप यादव को गिरफ्तार किया है। एसएसआई रमेश चंद्र के अनुसार प्रदीप ने गांव में रहने वाली महिला के साथ घर में घुस कर दुराचार किया था। जिसके बाद पीड़ित महिला ने पुलिस को लिखित तहरीर देकर आरोपी व्यापारी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया था।

About Samar Saleel

Check Also

तीन दिनों से गायब युवक का शव मिला, हत्या की आशंका

🔊 खबर सुनने के लिए क्लिक करें बछरावां/रायबरेली। गुरबख्श खेड़ा मजरे इसिया गांव के रहने ...