Breaking News

पत्नी से छेड़छाड़ का विरोध करने पर पति को पीटा

लखनऊ। राजधानी के सुशांत गोल्फ सिटी में एक शोहदे द्वारा महिला के घर में घुस कर छेड़छाड़ व मारपीट का मामला सामने आया है। मदद के लिए शोर मचाने पर महिला का पति शोहदे से भिड़ गया। जिस पर आरोपी ने उस पर भी हमला कर दिया।

प्राप्त जानकारी के मुताबिक सुशांत गोल्फ सिटी खुर्दही बाजार निवासी महिला के अनुसार रात जब वो कमरे में अकेले सो रही थी। तभी गोसाईंगंज निवासी जसवंत घर में घुस आया। और महिला के कमरे में पहुंच कर छेड़छाड़ करने लगा। विरोध करने पर आरोपी ने उसे तमाचा जड़ दिया। जसवंत के चंगुल से छूटने के लिए महिला ने शोर मचाना शुरू कर दिया।

आवाज सुनकर दूसरे कमरे में सो रहे पति ने मौके से भाग रहे जसवंत को दबोच लिया। दोनों के बीच हाथापाई होने लगी, तभी जसवंत ने महिला के पति को धक्का देकर गिरा दिया और मौका देखकर फरार हो गया। इंस्पेक्टर गोमतीनगर विस्तार विजयेंद्र सिंह के अनुसार पीड़िता की शिकायत पर जसवंत के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच की जा रही है।

About Samar Saleel

Check Also

माफिया को PDA ने नोटिस जारी कर कहा- बंगले का अवैध निर्माण ध्वस्त कराकर करें सूचित

 प्रयागराज:  पीडीए की भी अजब-गजब कार्यशैली हैरान कर देने वाली है। इस बार एक वर्ष ...