Breaking News

गुवाहाटी एयरपोर्ट पर इंडिगो फ्लाइट की इमरजेंसी लैंडिंग, सवार थे भाजपा के दो विधायक

गुवाहाटी के गोपीनाथ बोरदोलोई अंतरराष्ट्रीय हवाईअड्डे पर रविवार सुबह तकनीकी खराबी के कारण डिब्रूगढ़ जा रहे इंडिगो के एक विमान की आपात लैंडिंग की गई। इस फ्लाइट 6E2652 में केंद्रीय पेट्रोलियम और प्राकृतिक गैस राज्य मंत्री रामेश्वर तेली और भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के दो विधायक प्रशांत फुकन और तेराश गोवाला भी सवार थे।

उन्होंने कहा, ”डिब्रूगढ़ हवाई अड्डे पर उतरने और वापस आने से पहले उड़ान 15 से 20 मिनट तक फ्लाइट हवा में रही। गुवाहाटी हवाई अड्डे पर आपातकालीन लैंडिंग हुई। हम सभी सुरक्षित हैं। अधिकारियों ने हमें बताया कि वह फ्लाइट फिर से उड़ान नहीं भरेगी।” एयरपोर्ट अथॉरिटी ने भी डिब्रूगढ़ जाने वाली इंडिगो फ्लाइट की इमरजेंसी लैंडिंग की पुष्टि की है।

रामेश्वर तेली ने  को फोन पर बताया, “तकनीकी खराबी के बाद फ्लाइट की इमरजेंसी लैंडिंग के बाद भी वह गुवाहाटी एयरपोर्ट पर ही है। मैं भाजपा विधायकों प्रशांत फुकन और तेराश गोवाला के साथ उड़ान भर रहा था। आज मेरा दुलियाजान, तिंगखोंग और तिनसुकिया में तीन बैठकों का कार्यक्रम है।”

About News Room lko

Check Also

देश भर में चुनाव की बयार… पर यहां है इंतजार, सरकार और उपराज्यपाल की रस्साकशी में अटका ‘दरबार’

नगर निगम के मेयर और डिप्टी मेयर का चुनाव अब शुक्रवार को नहीं होगा। उपराज्यपाल ...