Breaking News

यहाँ शादी के दो घंटे बाद ही दुल्हन की मौत का मामला आया सामने, ये था पूरा मामला

हरियाणा के करनाल जिले में एक ह्रदय विदारक घटना सामने आई है, जहां शादी के दो घंटे बाद ही दुल्हन की मौत का मामला सामने आया है। शादी के लिए घर से बारात रवाना हुई थी। इसी दौरान बारात की एक गाड़ी सड़क दुर्घटना की शिकार हो गई, जिसमें दूल्हे के भतीजे की मौत हो गई। हालांकि फिर भी गमगीन माहौल में शादी का कार्यक्रम चलता रहा।

भतीजे की मौत से लगा सदमा
हालांकि दुल्हन को जैसे ही सड़क दुर्घटना की खबर मिली तो उसे गहरा सदमा लग गया। इसके बाद अचानक वो बेहोश होकर गिर गई फिर उसे अस्पताल ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। सुबह के वक्त गांव में भतीजे का अंतिम संस्कार हुआ तो शाम को नई दुल्हन का अंतिम संस्कार किया गया।

लोगों ने शादी रोकने की दी थी सलाह

यह पूरा मामला बीते मंगलवार का है। बारात की एक कार सड़क हादसे की शिकार हो गई थी। इस हादसे में दूल्हे के भतीजे साहिल की मौत हो गई थी। वहीं तीन दोस्त इस हादसे में घायल हो गए थे। फिर भी लोगों की सलाह पर यह शादी नहीं रोकी गई। मंगलवार रात करीब 7 बजे दुल्हन निकेश अपने पति रविन के साथ ससुराल पहुंची। इसी दौरान दुल्हन को कसड़क हादसे के बारे में पता चला।

खबर सुनते ही हो गई थी बेहोश

हादसे की खबर सुनते ही दुल्हन मायूस हो गई। उसको पसीना आने लगा और बेहोश हो गई। उसे तुरंत अस्पताल ले जाया गया, जहां उसे मृत घोषित कर दिया गया। बताया गया कि रविन की बारात गुल्लरपुर गांव गई थी। दूल्हा रविन कई सालों से दुबई में नौकरी करता है। वो एक कंपनी में इंजीनियर के पद पर काम करता है।

मल्टीनेशनल कंपनी में काम करती थी मृतका

शादी के लिए वो डेढ़ महीने की छुट्टी लेकर आया था। वहीं मृतक दुल्हन ने कंप्यूटर साइंस में डिप्लोमा किया था। वो गुड़गांव में स्थित एक मल्टीनेशनल कंपनी में काम करती थी। वहीं अपने बड़े भाई की शादी के लिए दूल्हा का छोटा भाई भी कनाडा से छुट्टी लेकर आया हुआ था।

About News Room lko

Check Also

भाषा विवि में निकाला गया कैंडल मार्च

लखनऊ। ख़्वाजा मुईनुद्दीन चिश्ती भाषा विश्वविद्यालय (KMC Bhasha University) लखनऊ में पहलगांव (Pahalgaon) में मारे ...