Breaking News

दिवंगत आत्माओं के लिए रखा दो मिनट का मौन

लखनऊ। आज राष्ट्रीय लोकदल के प्रदेश कार्यालय पर राष्ट्रीय लोकदल के पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं द्वारा एक शोक सभा आयोजित की गयी, जिसमें फैजाबाद निवासी राष्ट्रीय लोकदल के पूर्व जिलाध्यक्ष निजाम अशरफ एडवोकेट तथा प्रयाग क्षेत्र के अध्यक्ष रामसजीवन पटेल की पत्नी के आकस्मिक निधन पर दुख व्यक्त किया गया।

इस अवसर पर प्रदेश उपाध्यक्ष वसीम हैदर प्रदेश महासचिव रजनीकांत मिश्रा, प्रदेश प्रवक्ता सुरेन्द्रनाथ त्रिवेदी, प्रदेश सचिव बी.एल. प्रेमी, प्रदेश सचिव रमावती तिवारी, रामदीन भारती, हरपाल यादव, जिलाध्यक्ष जगदीश रावत, राजकुमार, अजय ने 2 मिनट का मौन रखकर ईश्वर से इस दुख की घड़ी में शोक संतप्त परिवार को दुख सहन करने की शक्ति एवं दिवंगत आत्मा को परम शान्ति प्रदान करने की प्रार्थना की।

About Samar Saleel

Check Also

डॉक्टर नहीं लिख रहे दवाएं…हाथरस में दम तोड़ रहे जन औषधि केंद्र, नौ हुए बंद…

हाथरस:  मरीजों को सस्ती दवाएं मिल सकें इसके लिए जनऔषधि केंद्र खोले गए थे। हाथरस ...