Breaking News

Sevadal : उ0प्र0 कांग्रेस सेवादल बैठक संपन्न

लखनऊ। उ0प्र0 कांग्रेस Sevadal सेवादल के लखनऊ एवं कानपुर मंडल के अन्तर्गत प्रदेश पदाधिकारी एवं जिला/शहर मुख्य संगठकों की महत्वपूर्ण बैठक सेवादल के प्रान्तीय मुख्य संगठक डा0 प्रमोद कुमार पाण्डेय की अध्यक्षता में प्रदेश कांग्रेस मुख्यालय में सम्पन्न हुआ।

अक्षय जायसवाल के मौजूदगी में Sevadal बैठक संपन्न

बैठक में केन्द्रीय पर्यवेक्षक के रूप में अ0भा0 कांग्रेस सेवादल के संगठक अक्षय जायसवाल मौजूद रहे। विशिष्ट अतिथि के रूप में पूर्व विधायक सतीश अजमानी मौजूद रहे। यह जानकारी देते हुए उ0प्र0 कांग्रेस सेवादल के संगठन मंत्री एवं मीडिया प्रभारी राजेश सिंह ‘काली’ ने बताया कि बैठक में समीक्षा के प्रमुख बिन्दु बौद्धिक, राजनीतिक, शारीरिक और समय की उपलब्धता वाले स्वयंसेवकों को ही कांग्रेस सेवादल में प्रमुखता मिलेगी एवं मुख्य रूप से कांग्रेसी विचारधारा से ओतप्रोत स्वयंसेवकों को प्रमुख स्थान संगठन में दिया जायेगा।

मास के अंतिम रविवार को ध्वजवंदन कार्यक्रम

अ0भा0 कांग्रेस सेवादल के पर्यवेक्षक अक्षय जायसवाल ने अ0भा0 कांग्रेस सेवादल द्वारा निर्धारित कार्यक्रम प्रदेश सेवादल को दिये। जिसमें प्रत्येक जिले में मास के अंतिम रविवार को ध्वजवंदन का कार्यक्रम सार्वजनिक स्थल पर करने का निर्णय लिया गया है और इसकी समीक्षा समय-समय पर की जायेगी।

राष्ट्र सेवा के अन्तर्गत आपदा प्रबन्धन, टीम का गठन एवं प्रशिक्षण, सेवादल खेल महाकुम्भ, जिला, प्रदेश एवं अखिल भारतीय स्तर पर कार्यकम आयोजित करना, खेल-खेल में लोगों को जेाड़ना, वृक्षारोपण कार्यक्रम (एक योद्वा -एक पौधा), 20 अगस्त को स्व0 राजीव गांधी जी के जन्म दिवस पर वृहद वृक्षारोपण कार्यक्रम आयोजित करना, श्रमदान (साप्ताहिक श्रमदान कार्यक्रम), सेवा यज्ञ सप्ताह के तहत मलिन बस्तियों में पर्यावरण सुरक्षा, तालाबों की सफाई, जल-जमीन-जंगल एवं इनका अधिकार संरक्षण आदि-आदि कार्यक्रम करना है।

साथ ही अन्य कार्यक्रमों में जन अदालत लगाना (प्रतिष्ठित व्यक्तियों को मुख्य अतिथि बनाकर जन अदालत लगाना, इस जन अदालत में कांग्रेस कार्यकर्ता, सेवादल के कार्यकर्ता आम जनमानस केा बुलाकर स्थानीय जनसमस्याओं-जनता के मौखिक अधिकारों एवं अन्य सम-सामयिक विषयों पर जनता से सवाल-जवाब करना), जिसका थीम होगा – “भाजपा सरकार नाकाम है” शामिल है।

राष्ट्रीय सम्मेलन दिल्ली में

चुनाव वाले राज्यों में यह जन अदालतें आयोजित की जायेंगीं। उनका उद्देश्य होगा सरकार के कुशासन, सरकारी भ्रष्टाचार को उजागर करना एवं जनआकांक्षाओं को उभारना। चुनाव वाले राज्यों में ऐसे 25 सीटों पर जिन पर कांग्रेस लम्बे समय से नहीं जीत रही है, उन्हें चिहिन्त कर उनका चुनाव प्रबन्धन और चुनाव प्रचार सेवादल करेगा। जिसमें भाजपा के पांच बड़े नेताओं की सीटें भी होंगी। राष्ट्रीय सम्मेलन दिल्ली में होना प्रस्तावित है जिसकी तिथियों की घोषणा शीघ्र की जायेगी।

एक गांव-एक रात

प्रदेश कांग्रेस सेवादल के मुख्य संगठक डॉ0 प्रमोद कुमार पाण्डेय ने प्रस्तावित कार्यक्रमों में मासिक कार्यक्रमों में से एक गांव-एक रात प्रवास कार्यक्रम अनिवार्य कर दिया है। श्री पाण्डेय ने बताया कि उक्त कार्यक्रम अ0भा0 कांग्रेस सेवादल द्वारा निर्धारित किये गये हैं। इसके अलवा प्रदेश कांग्रेस के अन्तर्गत होने वाले कार्यक्रमों में सेवादल अग्रणी भूमिका निभायेगी एवं सेवादल अपने स्वयं के कार्यक्रम भी निर्धारित कर देश एवं प्रदेश की भाजपा सरकार को बेनकाब करने का कार्य करेगी।

ये भी पढ़ें –कांग्रेस प्रवक्ता बनने के लिए फिर से मांगे गए आवेदन

श्री काली ने बताया कि बैठक में प्रमुख रूप से सर्वश्री सतीश अजमानी पूर्व विधायक, शर्मानन्द मिश्रा, विजय शंकर कुशवाहा, करूणेश राठौर, राजेश सिंह काली, प्रभाकर मिश्रा, सुशील तिवारी सोनू पंडित, संगीत तिवारी, लक्ष्मी नरायन दीक्षित, मोहित दीक्षित, उप्रेती, कमला सिसौदिया, नजमा बेगम, विक्रम भटनागर, हरेकृष्ण गुप्ता सहित सैंकड़ों की संख्या में सेवादल के पदाधिकारी मौजूद रहे।

वरुण सिंह

About Samar Saleel

Check Also

भारत-चीन के बीच कूटनीतिक वार्ता, एलएसी से हटेंगे सैनिक

नई दिल्ली। भारत-चीन सीमा मामलों पर परामर्श एवं समन्वय के लिए कार्य तंत्र की 29वीं ...