Breaking News

उड़े तिरंगा बीच नभ

उड़े तिरंगा बीच नभ

आज तिरंगा शान है, आन, बान, सम्मान।
रखने ऊँचा यूँ इसे, हुए बहुत बलिदान।।
नहीं तिरंगा झुक सके, नित करना संधान।
इसकी रक्षा के लिए, करना है बलिदान।।
देश प्रेम वो प्रेम है, खींचे अपनी ओर।
उड़े तिरंगा बीच नभ, उठती खूब हिलोर।।
शान तिरंगा की रहे, दिल में लो ये ठान।
हर घर, हर दिल में रहे, बन जाए पहचान।।
लिए तिरंगा हाथ में, खुद से करे सवाल।
देश प्रेम के नाम पर, हो ये ना बदहाल।।
लिए तिरंगा हाथ में, टूटे नहीं जवान।
सीमा पर रहते खड़े, करते सब बलिदान।।
लाज तिरंगा की रहे, बस इतना अरमान।
मरते दम तक मैं रखूँ, दिल में हिंदुस्तान।।
डॉ. सत्यवान ‘सौरभ

About Samar Saleel

Check Also

संबंधों को मजबूत करेगा राष्ट्रपति मुर्मू का ऐतिहासिक स्लोवाकिया दौरा

ब्रातिस्लावा,(शाश्वत तिवारी)। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू (President Draupadi Murmu) पुर्तगाल की ऐतिहासिक यात्रा के बाद अब ...