Breaking News

एंटी रोमियो अभियान : बिधूना में उपनिरीक्षक सुनीता सिंह के नेतृत्व में छात्राओं और महिलाओं ने जाने सुरक्षा के नियम

अभियान के संबंध में कोतवाली प्रभारी सुजीत वर्मा ने बताया कि नगर के साथ कोतवाली क्षेत्र में पड़ने वाले स्कूलों में एंटी रोमियो अभियान चलाया जा रहा है। जिससे ग्रामीण क्षेत्र में भी छात्राएं अपने आपको सुरक्षित मान कर पढ़ाई कर सकें।

बिधूना। नगर की महिला पुलिस प्रमुख केन्द्र की प्रभारी सुनीता सिंह ने सिविल ड्रेस में, बुधवार को, एंटी रोमियो अभियान के तहत, महिलाओं और छात्राओं से बातचीत की। उन्हें स्वयं की सुरक्षा के लिए जागरूक किया साथ ही उनके अधिकारों के संबंध में बताया।

एंटी रोमियो अभियान : उपनिरीक्षक के नेतृत्व में छात्राओं और महिलाओं ने जाने सुरक्षा के नियम

महिला चौकी प्रभारी सुनीता सिंह ने सादे कपड़ों में नगर के प्रमुख स्थानों पर सिपाही ॠतु और पुलिस टीम के साथ एंटी रोमियो अभियान चलाया। इन जगहों में नगर के भगत सिंह चौराहा, अछल्दा रोड़, रैपिड स्कूल के पास, दिवियापुर तिराहा, दुर्गा मंदिर, व्यूटी पार्लर गली, बेला रोड़ प्रमुख थीं। इस दौरान, स्कूली छात्राओं के साथ बाजार करने आयीं महिलाओं व युवतियों के साथ भी वार्ता कर उन्हें महिला सुरक्षा के संबंध में जागरूक किया।

सुनीता सिंह उन्होंने कहा कि अगर कोई मनचले युवक या व्यक्ति स्कूल या बाजार आते जाते समय उन्हें परेशान करता है। तो वह इसकी जानकारी पुलिस को दे सकतीं हैं। पुलिस उन लोगों द्वारा दी जाने वाली सूचना को गोपनीय रखेगी और मनचलों के विरुद्ध कड़ी कार्रवाई करेगी। जिससे वह लोग बेझिझक होकर स्कूल व बाजार आ जा सकतीं हैं।

अभियान के संबंध में कोतवाली प्रभारी सुजीत वर्मा ने बताया कि नगर के साथ कोतवाली क्षेत्र में पड़ने वाले स्कूलों में एंटी रोमियो अभियान चलाया जा रहा है। जिससे ग्रामीण क्षेत्र में भी छात्राएं अपने आपको सुरक्षित मान कर पढ़ाई कर सकें।

रिपोर्ट- अनुपमा सेंगर

About reporter

Check Also

कॉलोनाइजर ने सिंचाई विभाग की टीम को बनाया बंधक, जूतों से पीटा; अवैध पुलिया ढहाने के दौरान वारदात

आगरा: उत्तर प्रदेश के आगरा में रजवाहा पर अवैध पुलिया ढहाने गए सिंचाई विभाग के ...