लखनऊ। 19 से 23 मार्च 2024 तक झारखंड (Jharkhand) में आयोजित छठवें नेशनल पैरा बैडमिंटन चैंपियनशिप (6th National Para Badminton Championship) प्रतियोगिता के विजेताओं (Winners) को उत्तर प्रदेश सरकार (UP Government) ने नगद धनराशि से पुरस्कृत किए जाने की घोषणा की। इन विजेताओं में डॉ शकुन्तला मिश्रा राष्ट्रीय पुनर्वास विश्वविद्यालय (SMNRU) में अध्ययनरत 8 पैरा बैडमिंटन खिलाड़ियों को प्रदेश सरकार ने पंद्रह लाख रुपए (1500000/-) नगद (Rs 15 lakh (1500000/-) in cash) देने की घोषणा की है।
खिलाड़ियों की सूची
1.शशांक कुमार – रजत पदक (पुरुष युगल) – 1,50,000.00, रजत पदक -(पुरुष एकल)- 75,000.00, रजत पदक -( मिश्रित युगल)- 75,000.00
कुल 300000.00
2. सिराजुद्दीन अहमद – कास्य पदक (पुरुष एकल)- 1,00,000.00, (पुरुष युगल) – 50,000.00, कुल 150000.00
3. हामिद सलमानी – कास्य पदक – 1,00,000.00, कुल 100000.00
4. कनक सिंह – कास्य पदक – 1,00,000.00, कुल 100000.00
5. रुचि त्रिवेदी – रजत पदक (महिला एकल) 1,50,000.00, रजत पदक (महिला युगल) 75,000.00, कास्य पदक (मिक्सड डबल्स) 50,000.00
कुल 275000.00
6. सर्वेश – रजत पदक (महिला एकल) 1,50,000.00, रजत पदक (रजत युगल)- 75,000.00 कुल 225000.00
7. आफरीन बानो- कास्य पदक – 1,00,000.00, कुल 100000.00
8. अबू हुबैदा- स्वर्ण पदक – (पुरुष युगल)1,00,000.00, रजत पदक- (पुरुष एकल)- 1,50,000.00 कुल 250000.00