Breaking News

नीतीश पर फिर बरसे उपेंद्र कुशवाहा, आज वक्त दूसरा है…

दयू में मची सियासी उठापठक थमने का नाम नहीं ले रही। गुरूवार को पटना के पटेल सेवा भवन में आयोजित जगदेव जयंती समारोह में जेडीयू के संसदीय बोर्ड के अध्यक्ष उपेंद्र कुशवाहा ने नीतीश कुमार और आरजेडी दोनों को आड़े हाथ लिया, उन्होने कहा कि नीतीश कुमार बताएं की आरजेडी के साथ उनकी क्या डील हुई है।

राजद के लोग सत्ता से उन्हें क्यों हटाना चाहते हैं। वहीं राजद पर निशाना साधते हुए कहा कि आज जो 10 फीसदी को शोषक बताया जा रहा है। पिछले 32 सालों से कौन शोषक बना हुआ है। सत्ता कौन है?

उपेंद्र कुशवाहा ने कहा कि आज जो 10 फीसदी को शोषक बताया जा रहा है। पिछले 32 सालों से कौन शोषक बना हुआ है। उस समय जगदेव बाबू ने कहा था वो वक्त दूसरा था, आज वक्त दूसरा है। राजद ने कभी किसी की चिंता नहीं की है। मेरी पार्टी कमजोर हो रही है। जिन्होंने नीतीश कुमार को मजबूत बनाया, आज वो सहमे हुए हैं।

शहीद जगदेव प्रसाद की जयंती के मंच से उपेंद्र कुशवाहा ने नीतीश के करीबी नेताओं पर निशाना साधा। नीतीश कुमार को बताना होगा आरजेडी से क्या डील हुई, आज जेडीयू के नेता कार्यकर्ता और समर्थक भ्रम में हैं। आरजेडी के लोग बार–बार नीतीश कुमार से सीएम की कुर्सी छोड़ने को बात कहते हैं। मुझे शहीद जगदेव प्रसाद की जयंती मानने से रोका गया। जेडीयू की मजबूती के लिए नीतीश कुमार कदम उठाएं।

कुशवाहा ने कहा कि नीतीश कुमार को हमलोग ताकत देना चाहते है, लेकिन हम लोग संशकित है। राजद के साथ क्या डील हुई है वो बताएं। क्यों राजद के लोग आपको मुख्यमंत्री पद से हटाना चाहते हैं। जनता जिसे ताकत देती है वो सत्ता में होते हैं। नीतीश कुमार को लवकुश, अतिपिछड़ा, अल्पसंख्यक सहित अलग-अलग समुदाय के लोगों ने ताकत दी है। उन्होंने कहा नीतीश कुमार जी बता दीजिए क्या डील हुई थी। आप बता देंगे उसके मुलताबिक हमलोग एक्शन लेंगे। जो हुआ है बता दीजिए, नहीं तो हम लोग अपने मुताबिक एक्शन लेंगे।

 

About News Room lko

Check Also

नहीं थम रही मणिपुर में हिंसा की आग; कुकी उग्रवादियों के हमले में सीआरपीएफ के दो जवानों की जान गई

नारानसेना:  मणिपुर में जारी हिंसा अभी थमती नहीं दिख रही है। लोकसभा चुनाव के एक ...