Breaking News

उत्तर प्रदेश ताइक्वाण्डो एसोसिएशन अध्यक्ष बने शैलेश कुमार सिंह “शैलू”, राजकुमार सचिव व देवेन्द्र सिंह कोषाध्यक्ष 

लखनऊ। उत्तर प्रदेश ताइक्वाण्डो एसोसिएशन (Uttar Pradesh Taekwondo Association) की वार्षिक साधारण सभा की बैठक आज होटल सौभाग्यम इन, मनोज पाण्डेय चौराहा, गोमती नगर लखनऊ में आयोजित की गयी। इस बैठक में हुए चुनावों में अध्यक्ष शैलेश कुमार सिंह “शैलू” (Shailesh Kumar Singh Shailu), सचिव राजकुमार (Rajkumar) व कोषाध्यक्ष देवेन्द्र सिंह( Devendra Singh) बनाए गए है।

👉पत्रकारों के हर दर्द में सरकार साथ है- बृजेश पाठक

चुनाव परिणाम की घोषणा निर्वाचन अधिकारी आरबी त्रिपाठी ने की। बैठक में ताइक्वाण्डो फेडरेशन ऑफ इंडिया के पर्यवेक्षक संतोष कुमार मोहंती, उत्तर प्रदेश ओलंपिक संघ के पर्यवेक्षक सुधीर शर्मा व उत्तर प्रदेश खेल निदेशालय के पर्यवेक्षक रंजीत राज भी मौजूद रहे।

👉“निराशा के कर्तव्य” पढ़ें विपक्षी नेता

उत्तर प्रदेश ताइक्वाण्डो एसोसिएशन की बैठक में सर्वसम्मति से सभी पदों पर निर्वाचन हुआ। इस बैठक में चुने गए पदाधिकारियों में अध्यक्ष-शैलेश कुमार सिंह (शैलू), उपाध्यक्ष-आनन्द मणी जुगरान, सचिव-राज कुमार, सह सचिव-मोहित कुमार, कोषाध्यक्ष-देवेन्द्र सिंह, कार्यकारिणी सदस्यों- हिम प्रीत सिंह, एसएम आसिफ, अमरनाथ, तसकीन जहीर शामिल हैं।

About Samar Saleel

Check Also

बालिका विद्यालय में संक्रामक रोग से संबंधित जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन

• सभी रोगों की एक दवाई, सब जगह रखो साफ सफाई • भोजन से पहले ...