Breaking News

मोदी के जन्मदिवस पर लगाया गया वैक्सिनेशन कैम्प

लखनऊ। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन पर मैथलीशरण गुप्त वार्ड में वरिष्ठ भाजपा कार्यकर्ताओं का सम्मान किया गया। साथ ही मेगा वैक्सीन कैम्प स्वास्थ्यकर्मियों के सहयोग से आयोजित किया गया।

इस संबंध में भाजपा पार्षद दिलीप श्रीवास्तव ने बताया कि प्रधानमंत्री मोदी के जन्मदिवस पर लखनऊ पूर्व विधानसभा के वरिष्ठ कार्यकर्त्ताओ को भाजपा के प्रदेश प्रवक्ता हीरो बाजपेई, वरिष्ठ नेता अमित पूरी, पूर्व उपाध्यक्ष लखनऊ महानगर सुनील मिश्रा, पार्षद दिलीप श्रीवास्तव, पार्षद भृगुनाथ शुक्ला, दिग्विजय मिश्रा द्वारा शाल पहनाकर, मोदी जी की फ़ोटो भेट कर सम्मानित किया गया। साथ ही कई समाजसेवियों को भी सम्मानित किया गया।

इस मौके पर प्रदेश प्रवक्ता श्री बाजपेई ने कहा कि आम हिन्दुस्तानियो के दिलो पर राज करने वाले मोदी जी पर सभी को नाज है।वे एक जनसेवक के रूप में जनसेवा कर रहे है। भाजपा में कार्यकर्त्ता सर्वोपरि होता है।आज इस पावन मौके पर सभी से भेंट हो गयी।उन्होंने सभी को विश्वकर्मा पूजा की बधाई भी दी।

अमित पूरी ने सभी से 2022 में पुनः भाजपा सरकार बनाने का संकल्प लेने का आवाहन किया। सम्मानित होने बोलो में मुख्य रूप से ओपी पांडेय, संतोष सक्सेना, प्रतिभा सिंह, डॉ. सरिता श्रीवास्तव, सुधा द्विवेदी, सरोज, पीके सिंह, के सी पंत, प्रभात श्रीवास्तव, पं अभय मिश्र, एस के बंसल, रोहित चतुर्वेदी, समाजसेवी पी के जैन, अभिषेक जैन, रमेश आदि को सम्मानित किया गया।

श्री श्रीवास्तव ने बताया कि आज पीएम मोदी के जन्मदिन पर गौरव नशा उन्मूलन अस्पताल डी ब्लॉक इंदिरानगर में निःशुल्क मेगा वैक्सीन कैम्प भी लगाया गया।

About Samar Saleel

Check Also

माफिया को PDA ने नोटिस जारी कर कहा- बंगले का अवैध निर्माण ध्वस्त कराकर करें सूचित

 प्रयागराज:  पीडीए की भी अजब-गजब कार्यशैली हैरान कर देने वाली है। इस बार एक वर्ष ...