Breaking News

वसुंधर राजे का आज जन्मदिन , जनसभा को करेगी संबोधित

राजस्थान की पूर्व सीएम वसुंधर राजे का आज जन्मदिन है। चूरू जिले के सालासर बालाजी धाम में जनसभा का आयोजन होगा। इसे वसुंधरा राजे के शक्ति प्रदर्शन के तौर पर देखा जा रहा है। समर्थकों ने जनसभा में एक लाख भीड़ जुटने का दांवा किया है।

वसुंधरा राजे के समर्थकों के मुताबिक वसुंधरा राजे जन्मदिवस के मौके पर एक बड़ी जनसभा को भी संबोधित करेंगी। इस सभा में एक लाख लोगों की भीड़ जुटने का दावा किया जा रहा है। अधिकृत रूप से तय कार्यक्रम के मुताबिक पूर्व मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे सुबह 8:30 से 11:00 तक पूजा अर्चना करेंगी। इसके बाद 11:30 से 4:00 बजे तक अभिनंदन सभा होगी।

शाम 5:00 बजे फाग महोत्सव का आयोजन किया जाएगा। वसुंधरा राजे के जन्मदिवस के मौके पर प्रदेश के भाजपा नेता बड़ी तादाद में सालासर पहुंच रहे हैं। चर्चा है कि भाजपा के प्रदेश प्रभारी अरुण सिंह भी वसुंधरा राजे के जन्मदिवस के मौके पर सालासर जाएंगे।अरुण सिंह पहले जयपुर में भाजयुमो के कार्यक्रम में शामिल होंगे।

राजस्थान भाजपा के आज दो बड़े कार्यक्रम में है। भाजयुमो गहलो सरकार के खिलाफ प्रदर्शन करेगा। इसके लिए बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष सतीश पूनिया ने सभी विधायकों को जयपुर में रहने के लिए कहा है। जबकि दूसरा कार्यक्रम वसुंधरा राजे के जन्मदिन का है।

राजे समर्थक विधायकों का कहना है कि कार्यक्रम में शामिल होंगे। हमें प्रदर्शन की कोई जानकारी नहीं है। ऐसी चर्चाहै कि गुटबाजी को रोकने के लिए भाजपा प्रदेश प्रभारी अरुण सिंह राजे के कार्यक्रम में शामिल होंगे। अरुण सिंह अब तक वसुंधरा राजे के कार्यक्रमों से दूरी बनाते रहे हैं। वसुंधरा राजे के जन्मदिन कार्यक्रम पर केंद्रीय मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत और बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष सतीश पूनिया पर नजर रहेगी। दोनों नेता कार्यक्रम में शामिल होने के लिए जाएंगे या नहीं, यह देखना होगा।

About News Room lko

Check Also

प्रज्वल रेवन्ना अश्लील वीडियो मामले में सरकार का एसआईटी बनाने का फैसला, सिद्धारमैया ने दी जानकारी

बंगलूरू:  कर्नाटक के मुख्यमंत्री सिद्धारमैया ने ‘कहा कि प्रज्वल रेवन्ना के अश्लील वीडियो मामले में ...