Breaking News

मतदान के लिए कतार में लगे दिग्गज

Report- Dr. Dilip Agnihotri, Wednesday, 23 February, 2022

लखनऊ। मतदान का अधिकार देश के सभी नागरिकों को समान रूप से प्राप्त है। मतदान के लिए लगने वाली लाइन इस समानता को रेखांकित करती है।

देश के रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह,मंत्री परिषद में उनके सहयोगी कौशल किशोर, प्रदेश सरकार के कैबिनेट मंत्री बृजेश पाठक व आशुतोष टण्डन,महापौर संयुक्ता भाटिया ने भी लाइन में लग कर मतदान किया। राजनाथ सिंह के साथ उनकी पत्नी, पुत्र नीरज व पुत्रवधु ने भी मतदान किया।

कौशल किशोर की पत्नी जया देवी स्वयं उम्मीदवार है। उन्होंने भी मतदान किया। शहर की प्रथम नागरिक महापौर संयुक्ता भाटिया ने सिंगार नगर के राजकीय बालिका इंटर कॉलेज में सबसे पहले अपने मताधिकार का उपयोग किया।

उनके साथ पुत्रवधु और भाजपा क्षेत्रीय कोषाध्यक्ष रेशु भाटिया,पुत्र प्रशांत भाटिया, पौत्र दक्ष भाटिया, उनकी पौत्री कात्यायनी भाटिया के साथ वोट डाला। इस दौरान महापौर ने अपने बूथ पर पहले वोट डालने के लिए मतवृक्ष भी लगाया।

About reporter

Check Also

सपा ने मेरठ के प्रत्याशी भानु प्रताप का टिकट काटा, नया प्रत्याशी वैश्य, दलित या मुस्लिम समाज का होगा!

समाजवादी पार्टी ने मेरठ से अपने प्रत्याशी भानु प्रताप सिंह का टिकट काट दिया है। ...