Breaking News

राजभवन में आयोजित कार्यक्रम में कुलपति ने ली संविधान की शपथ

 

* भारत का संविधान हम सभी के लिए पूज्यनीयः राज्यपाल

* भारत का संविधान देश का एक पवित्र ग्रंथः प्रो प्रतिभा गोयल

अयोध्या। डाॅ राममनोहर लोहिया अवध विश्वविद्यालय की कुलपति प्रतिभा गोयल ने संविधान दिवस के दिन राजभवन में आयोजित कार्यक्रम में संविधान की उद्देशिका का वाचन किया। उपस्थित समूह ने संवैधानिक कर्तव्यों के पालन की शपथ ली।

राज्यपाल आनंदीबेन पटेल ने सभी से कहा कि सभी को संविधान के अनुच्छेदों का अनुपालन करना चाहिए। भारत का संविधान हम सभी के लिए पूज्यनीय है। संविधान की जानकारी स्वयं तक सीमित न रखे। अन्य लोगों को भी इससे जागरूक करने का काम करें। इस दिवस पर कुलपति प्रो प्रतिभा गोयल ने कहा कि भारत का संविधान देश का एक पवित्र ग्रंथ है। इस संविधान की प्रस्तावना में सभी को समानता, न्याय, स्वतंत्रता का बंधुत्व शामिल है। सभी को अपने जीवन में अंगीकृत करना चाहिए। इससे पहले राज्यपाल व कुलपति प्रो प्रतिभा गोयल, कुलपति प्रो वंदना सिंह, राज्यपाल के अपर मुख्य सचिव डाॅ सुधीर बोबडे, राज्यपाल के विशेष कार्याधिकारी डाॅ पंकज एल जाॅनी सहित राजभवन के अधिकारियों एवं अन्य के द्वारा संविधान के जनक डाॅ भीमराव आंबेडकर के चित्र पर माल्यार्पण एवं पुष्प अर्पित किया।

फिलैन्थ्रपिस्ट पुरस्कार से नवाजे गए टीएमयू के प्रो विपिन जैन

रिपोर्ट-जय प्रकाश सिंह

About reporter

Check Also

राम नवमी के अवसर पर वृंदावन में फिल्म ‘बोलो राधे राधे’ के पोस्टर का हुआ विमोचन

Vrindavan,(दया शंकर चौधरी। श्रीधाम वृंदावन के लाला बाबू मंदिर (Lala Babu Temple) में रामनवमी (Ram ...