Breaking News

तीर्थाटन के साथ विकास यात्रा


मुख्यमंत्री योगी आदित्य नाथ की केदारनाथ व बद्रीधाम यात्रा अनेक सन्दर्भो में उपयोगी रही। इन पवित्र धामों की यात्रा का आध्यात्मिक महत्व है। योगी आदित्यनाथ ने दोनों धामों में विधिवत पूजा अर्चना की। इसी के साथ उन्होंने विकास व दोनों राज्यों के बीच सम्पत्ति बंटवारे की बात भी आगे बढ़ाई। इस पूरी यात्रा में उत्तराखंड के मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र रावत उनके साथ थे। केदारनाथ में उन्होंने पुनर्निर्माण कार्यो का निरीक्षण किया। उसके संबन्ध में त्रिवेंद्र रावत से विस्तृत जानकारी प्राप्त की। बद्रीनाथ में पूजा अर्चना के अलावा उन्होंने पर्यटक आवास गृह का शिलान्यास किया।

इस अवसर पर उन्होंने कहा कि पर्यटक आवास गृह का निर्माण पूर्ण हो जाने पर बद्रीनाथ धाम आने वाले प्रदेश के श्रद्धालुओं को सुविधा होगी। पर्यटक आवास गृह,बद्रीनाथ का निर्माण एक एकड़ भूमि क्षेत्रफल में करीब ग्यारह करोड़ रुपये की धनराशि से उत्तर प्रदेश राज्य पर्यटन विकास निगम द्वारा कराया जाएगा। उत्तर प्रदेश राजकीय निर्माण निगम इस परियोजना की कार्यदायी संस्था नामित की गयी है। पर्यटक आवास गृह में चालीस अतिथि गृह निर्मित किये जाएंगे। यह सभी डबल बेड रूम होंगे। इसके अलावा बाइस कर्मचारियों के लिए एक डाॅरमेट्री भी बनायी जाएगी। पर्यटक आवास गृह का भवन स्थानीय गढ़वाली स्थापत्य शैली में निर्मित किया जाएगा।

इस तीन मंजिला भवन का डिजाइन इस प्रकार तैयार किया गया है। जिससे सूरज की भरपूर रोशनी प्राप्त हो और इन्सुलेशन भी सम्भव हो। हीट कंज़र्वेशन के लिए बाॅयलर तथा हीट पम्प की व्यवस्था की जाएगी। यह एक अण्डर डेकिंग भवन होगा, ताकि बर्फ की ठण्डक का प्रभाव अन्दर न आये। इसके अलावा, अन्दरूनी तापमान को नियंत्रित रखने के लिए डबल ग्लेज़िंग खिड़कियां तैयार की जाएंगी। भवन को ज़ोन प्वाइंट फाइव के मानकों के अनुरूप निर्मित किया जाएगा। उत्तर प्रदेश व उत्तराखंड के बीच कई तरह के संपत्ति विवाद लम्बित हैं। दोनों मुख्यमंत्रियों की यह मुलाकात संपत्ति विवाद के निस्तारण के लिए महत्वपूर्ण मानी जा रही है। योगी आदित्यनाथ ने कि जल्द ही विवादों का निस्तारण कर दिया जाएगा।

रिपोर्ट-डॉ. दिलीप अग्निहोत्री
डॉ. दिलीप अग्निहोत्री

About Samar Saleel

Check Also

आज का राशिफल: 24 अप्रैल 2024

मेष राशि:  मेष राशि के जातकों के लिए आज दिन नुकसानदेह रहेगा। पारिवारिक बातों को ...