Breaking News

बेन स्टोक्स पर भड़के विराट कोहली, वीडियो वायरल

भारत और इंग्लैंड के बीच तीसरे टेस्ट में भारतीय गेंदबाजों ने इंग्लिश टीम के होश उड़ा दिए। भारत ने तीन घंटे से भी कम समय और 48.4 ओवर में ही इंग्लिश टीम का सूपड़ा साफ कर दिया। इंग्लैंड की पूरी टीम 112 रन पर पवेलियन लौट गई। इधर, भारत ने 9.21 मिनट तक 24.4 ओवर में 2 विकेट खोकर 81 रन बना लिए हैं। शुभमन गिल और चेतेश्वर पुजारा के आउट होने के बाद भारतीय स्टार खिलाड़ी रोहित शर्मा और विराट कोहली मैदान पर डटे हैं।

भारतीय गेंदबाज अक्षर पटेल और रविचंद्रन अश्विन ने जिस तरह से तीसरे टेस्ट में अपनी शानदार गेंदबाजी का प्रदर्शन किया, उसकी दुनियाभर में सराहना हो रही है। इस बीच विराट कोहली और बेन स्टोक्स का एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। हुआ यूं कि 24वां ओवर फेंका जा रहा था। बेन स्टोक्स 12 गेंदों पर 6 रन बनाकर खेल रहे थे।

टीम का स्कोर 3 विकेट पर 80 रन था। बेन स्टोक्स ने अश्विन को गेंद फेंकने से रोक दिया। वे काफी समय ले रहे थे और फील्ड में कुछ बदलाव चाहते थे, ये सब पीछे से देख रहे कोहली भड़क गए। उन्होंने स्टोक्स को कहा, कमऑन यार बेन! इट्स टू हाई। बेन ने जब इसे अनसुना कर दिया तो विराट ने एक बार फिर दोहराया, कमऑन यार बेन। इसके बाद बेन कोहली की ओर देखकर मुस्कुरा गए। हालांकि इसके बाद कोहली भी उनकी ओर देखकर मुस्करा दिए।

https://twitter.com/ChloeAmandaB/status/1364529863055593476?s=09

 

About Ankit Singh

Check Also

हम्पी महिला कैंडिडेट्स शतरंज में दूसरे स्थान पर रहीं, टाईब्रेकर में चीनी खिलाड़ी को हराया

भारतीय ग्रैंडमास्टर कोनेरू हम्पी ने संयुक्त रूप से शीर्ष पर काबिज चीन की टी लेइ ...