Breaking News

दिल्ली चलें और कांग्रेस को जीताए : जगदीश शर्मा

राहुल प्रियंका गांधी सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष पंडित जगदीश शर्मा अपने साथियों व सैकड़ों कार्यकर्ताओं के साथ हरियाणा दौरे पर रहे | जहां जगह-जगह उनका स्वागत किया गया | उन्होंने वहां सभी से अपील की कि दिल्ली में चुनाव है और आप सभी के रिश्तेदार भाई बंधु भाई-बहन दिल्ली में रहते होंगे |

उनसे आप सभी लोग निवेदन करें कि कांग्रेस को जीताए और आप सभी लोग भी दिल्ली चले और कांग्रेस को जीताए | दिल्ली में कांग्रेस का माहौल है | राहुल गांधी, प्रियंका गांधी, और सोनिया गांधी को लोग बेहद पसंद कर रहे हैं | दिल्ली में सच और झूठ की लड़ाई है, सच का झंडा राहुल गांधी के हाथ में है, आपको उनके साथ खड़ा होना है, केजरीवाल के झूठ के खिलाफ और मोदी के झूठ के खिलाफ माहौल बदलना है |

दिल्ली से देश चलता है | आप सब लोग दिल्ली चलो और कांग्रेस को जिताए | पंडित जगदीश शर्मा के साथ हरियाणा दौरे पर राहुल प्रियंका गांधी सेना के उत्तराखंड प्रदेश अध्यक्ष मदनलाल हरियाणा, सचिव सुनील अरोड़ा व हरकेश व अन्य साथी उपस्थित रहे | दौरे के दौरान चेयरमैन जगदीश जी के घर सभी साथियों ने खाना खाया जहां उनकी माताजी ने सभी लोगों को आशीर्वाद दिया |

दौरे के अंत में पंडित जगदीश शर्मा नरवाना में एआईसीसी के मीडिया प्रभारी रणदीप सुरजेवाला से उनके आवास पर मिलकर उनके पिता व पूर्व हरियाणा प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष दिवंगत श्री एसएस सुरजेवाला जी के निधन पर शोक प्रकट किया |

About Aditya Jaiswal

Check Also

भगवान गणेश के विधिवत पूजन अर्चन के साथ हुआ 173 पूर्वी विधानसभा चुनावी कार्यालय का उद्घाटन

लखनऊ। भगवान गणेश की विधिवत पूजा अर्चना के साथ लखनऊ पूर्वी विधानसभा चुनाव कार्यालय का ...