Breaking News

 उत्तर प्रदेश: तीर्थाटन व पर्यटन की अपार संभावना


मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ पर्यटन और तीर्थाटन विकास के प्रति गम्भीर रहे है। उत्तर प्रदेश में तीर्थाटन व पर्यटन की अपार संभावना भी है। अयोध्या में दीपवली मथुरा में होली जैसे आयोजन तीर्थाटन में प्रगति देने वाले प्रमाणित हुए। इसके अलावा काशी सहित प्रदेश के सभी देविधामों में पर्यटन सुविधाएं बढाने हेतु अनेक योजनाओं पर कार्य चल रहा है। इसी क्रम में योग ने गोरखपुर में इको टूरिज्म पर डॉक्यूमेंट्री का लोकार्पण किया। इनका निर्माण गोरखपुर वन प्रभाग ने किया है। उन्होंने कहा कि उत्तर प्रदेश पर्यटन की दृष्टि व्यापक संभावन है।

यहां केवल धार्मिक ही नहीं बल्कि इको टूरिज्म को बहुत बढ़ावा दिया जा रहा है। अनेक स्थलों को इको टूरिज्म के लिए विकसित किया जा सकता है। पर्यटन लोगों को प्रकृति के करीब लाता है।इससे रोजगार के अवसर बढ़ते है। योगी ने कहा कि गुरु गोरक्षनाथ की पावन भूमि गोरखपुर आने वाले समय इको टूरिज्म के क्षेत्र में देश के नक्शे में प्रमुखता से दिखने की ओर अग्रसर है। इस देश में उत्तर प्रदेश सरकार की कुछ महत्वाकांक्षी योजनाओं पर तेजी से कार्य हो रहा है।

रिपोर्ट-डॉ. दिलीप अग्निहोत्री
डॉ. दिलीप अग्निहोत्री

About Samar Saleel

Check Also

कॉलोनाइजर ने सिंचाई विभाग की टीम को बनाया बंधक, जूतों से पीटा; अवैध पुलिया ढहाने के दौरान वारदात

आगरा: उत्तर प्रदेश के आगरा में रजवाहा पर अवैध पुलिया ढहाने गए सिंचाई विभाग के ...