Breaking News

हमें विश्व के सबसे बड़े लोकतांत्रिक देश होने का गर्व है: रामाशीष राय

लखनऊ। आज राष्ट्रीय लोकदल के प्रदेश मुख्यालय पर राष्ट्रीय लोकदल के पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं द्वारा 75 वें गणतंत्र दिवस को बड़े धूमधाम से मनाया गया। इस मौके पर प्रदेश अध्यक्ष रामाशीष राय ने ध्वजारोहण किया।

गणतंत्र दिवस पर सीएम योगी ने लखनऊ में फहराया तिरंगा, प्रदेशवासियों को दी शुभकामनाएं

इस अवसर पर प्रदेश अध्यक्ष रामाशीष राय ने अपने उद्बोधन में कहा कि भारत की आजादी 15 अगस्त 1947 के बाद कई बार संशोधन के पश्चात भारतीय संविधान को अंतिम रूप दिया गया, जो आज के दिन 26 जनवरी 1950 को आधिकारिक रूप से अपनाया गया। इसी दिन देश को अपना अस्तित्व प्राप्त हुआ था। उन्होंने कहा कि हमें विश्व के सबसे बड़े लोकतांत्रिक देश होने का गर्व है। हम सबको संविधान का पालन करते हुए लोकतंत्र को मजबूत करना चाहिए।

हमें विश्व के सबसे बड़े लोकतांत्रिक देश होने का गर्व है: रामाशीष राय

ध्वजारोहण कार्यक्रम में प्रदेश उपाध्यक्ष हाजी वसीम हैदर एवं आदित्य विक्रम सिंह, प्रदेश महासचिव रमावती तिवारी, महानगर अध्यक्ष चंद्रकांत अवस्थी, छात्र सभा के प्रदेश अध्यक्ष अमन पाण्डेय, विपिन द्विवेदी, अनीता यादव, रामपाल पाल, अजय वर्मा, मनोहर मौर्य, विश्वनाथ यादव आदि रालोद नेता उपस्थित रहे।

About Samar Saleel

Check Also

सनातन की ज्योत जगाने आया ‘सनातन वर्ल्ड’ यूट्यूब चैनल’

मुंबई। सनातन वर्ल्ड’ यूट्यूब चैनल (Sanatan World YouTube channel) सत्य सनातन हिन्दू धर्म के मूल ...