Breaking News

हिमाचल में मौसम ने ली करवट, झमाझम हो रही बारिश, गर्मी से मिली राहत

शिमला:  हिमाचल प्रदेश में मौसम ने करवट बदल ली है। प्रदेश में झमाझम बारिश हो रही है। धर्मशाला समेत राजधानी शिमला में तेज बारिश हो रही है। सबसे गर्म रहने वाले ऊना जिले की बात करें तो बुधवार को अधिकतम तापमान 44 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया। प्रचंड गर्मी व लू चलने से लोगों की परेशानी लगातार बढ़ती जा रही है। इसके अलावा मंगलवार रात का न्यूनतम तापमान 25 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। बुधवार को जिले में दोपहर बाद बादल छाए। इस दौरान ऊना गगरेट व चिंतपूर्णी क्षेत्र में तूफान के साथ हल्की बारिश हुई। वहीं, जिला मुख्यालय में बारिश न होने से लोगों को मायूसी हाथ लगी।

प्रचंड गर्मी के बीच गगरेट व चिंतपूर्णी क्षेत्र में बारिश की फुहार ने राहत दी है। बुधवार को भी पूरा दिन गगरेट क्षेत्र में प्रचंड गर्मी का पूरा प्रकोप था। परंतु शाम होते ही घने बादल आने के साथ ही क्षेत्र में तूफान के साथ बारिश शुरू होने से गर्मी से राहत मिली है। बारिश के साथ हुई ओलावृष्टि से मौसम थोड़ा सुहावना हुआ। जिसके चलते लोगों को गर्मी से थोड़ी राहत मिली हैं। लंबे समय के बाद हुई क्षेत्र में बारिश से किसानों के चेहरों पर भी रौनक आई है। इसके अलावा जिला मुख्यालय में बारिश न होने के चलते लोगों को मायूसी हाथ लगी है।

बुधवार को जिले का अधिकतम तापमान 44 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया। मौसम विभाग की तरफ से बुधवार रात तक जिले में बारिश होने की संभावना जताई गई है। मौसम विभाग ऊना के समन्वयक विनोद कुमार ने बताया कि जिले में बुधवार को अधिक तापमान 44 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। वहीं, न्यूनतम तापमान 25 डिग्री सेल्सियस रहा।

जिला कांगड़ा में बुधवार को मौसम ने दोपहर के बाद करवट बदली है। जिला कांगड़ा में कई क्षेत्रों में बुधवार शाम में हुई बारिश से लोगों ने राहत की सांस ली है। दोपहर बाद कई क्षेत्रों में बादल छाए रहे और कई क्षेत्रों में कुछ देर जमकर बारिश हुई। बुधवार को सोमवार को कांगड़ा में अधिकतम तापमान 40.8 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 22.8 डिग्री सेल्सियस रहा। धर्मशाला में शाम को तेज हवाएं चली और कुछ समय बाद तेज ओलावृष्टि और बारिश हुई। जबकि राजा का तालाब में तूफान के कारण दो पेड़ जड़ से उखड़कर गाड़ी और रेहड़ी फड़ी पर गिए गए, जिससे नुकसान हुआ है।

About News Desk (P)

Check Also

बिना अनुमति के रोड कटिंग पर नगर निगम की बड़ी कार्रवाई, 17 लाख का जुर्माना

लखनऊ। नगर निगम (Municipal Corporation) ने हजरतगंज रामतीर्थ वार्ड के (Hazratganj Ramtirth Ward) अंतर्गत एक ...