Breaking News

वेब पोर्टल चैनल वेलफेयर एसोसिएशन का शुभारंभ; पत्रकारों को मिले मान्यता, असामाजिकता पर अंकुश लगाने का संकल्प

नई दिल्ली। वेब पोर्टल चैनल वेलफेयर एसोसिएशन का शुभारंभ भारत की राजधानी दिल्ली से किया गया। इस मौक़े पर मुख्य अतिथि के तौर पर वरिष्ठ पत्रकार और संपादक शिव विनायक शर्मा उपस्थित थे। इस मौक़े पर एसोसिएशन के राष्ट्रीय अध्यक्ष हरभजन जांगड़े ने अपनी प्रस्तावना में बताया कि देश में लाखों की तादाद में यूट्यूब चैनल और पोर्टल संचालित है। इनके लिए भारत सरकार के आरएनआई विभाग सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय सहित किसी भी विभाग से कोई अधिकृत मान्यता नहीं है।

पत्रकारों को सरकार से मान्यता दिलाने और असामाजिक तत्वों पर अंकुश लगाने का संकल्प

कोई गाइडलाइन न होने के कारण यूट्यूब चैनल पर खबरें प्रकाशन करने वाले पत्रकारों को विभिन्न समस्याओं का सामना करना पड़ता है।इसके लिए सरकार से गाइडलाइन बनवाते हुए इन्हें मान्यता दिलाने का संकल्प लेकर इस संगठन का गठन किया गया है। साथ ही कुछ असामाजिक तत्वों ने यूट्यूब चैनल के नाम से अनैतिक गतिविधियाँ भी प्रकाशित कर मीडिया की छवि बिगाड़ने का काम किया है। इन पर भी अंकुश लगाना अति आवश्यक है। एसोसिएशन के उद्देश्य को मुख्य अतिथि सहित उपस्थित वरिष्ठ पत्रकार गणों ने गंभीरता से लेते हुए विचार कर वेब पोर्टल चैनल वेलफेयर एसोसिएशन का गठन करने पर बधाई दी। साथ ही संरक्षण और सहयोग प्रदान करने का आश्वासन भी दिया।

 संरक्षक, उपाध्यक्ष, प्रदेश अध्यक्ष महासचिव के पद पर हुई नियुक्ति

इस अवसर पर सर्वसम्मति से शिव विनायक शर्मा को संरक्षक और यतेंद्र श्रीवास्तव और सुरेंद्र मेहरा, रोहित यादव को राष्ट्रीय उपाध्यक्ष, लियाकत अली, कृष्णा पंडित और सुधीर सिन्हा को राष्ट्रीय महासचिव, जितेंद्र होलकर को राष्ट्रीय कोषाध्यक्ष, डॉ राजेश कुमार दया को राष्ट्रीय कार्यकारिणी सदस्य नियुक्त किया गया। वहीं वरिष्ठ पत्रकार राजेश कुंद्रा को दिल्ली प्रदेश का प्रदेश अध्यक्ष, राजेंद्र पाल को उड़ीसा, विनोद कुमार सूर्यवंशी को मध्य प्रदेश. डॉ जमाल उद्दीन मस्तान को राजस्थान, वरिष्ठ पत्रकार संजीव कुमार शुक्ला को उत्तर प्रदेश का प्रदेश अध्यक्ष चुना गया। इसके अलावा, कुमारी अलका धुर्वे और वरिष्ठ पत्रकार दिलीप शर्मा को राष्ट्रीय सचिव नियुक्त किया गया। वहीं दिव्या को प्रदेश सचिव, डॉ अशोक शर्मा और कैलाश ठाकुर को दिल्ली प्रदेश का कार्यकारिणी सदस्य, राधेश्याम व्यास को प्रदेश कार्यवाहक अध्यक्ष मध्य प्रदेश नियुक्त किया।

 

Report – ANSHUL GAURAV 

About reporter

Check Also

भारतीय रेलवे ट्रेनों और स्टेशनों पर रेल यात्रियों को स्वच्छ और पौष्टिक “इकोनॉमी खाना” देगा

नई दिल्ली। भारतीय रेल समाज के सभी वर्गों के लिए यातायात का एक बहुत बड़ा ...