Breaking News

जाने आज किसका होगा व्यवसाय में लाभ एवं किसका होगा व्यवसाय परिवर्तन

आज शुक्रवार का दिन है। ज्योतिष में शुक्र को दैत्यों का गुरु यानि दैत्यगुरु माना गया है। शरीर में यह कमर से नीचे के भाग के तो वहीं कुंडली में भाग्य के कारक माने गए हैं। इनका रंग गुलाबी व रत्न हीरा है। इस दिन की कारक देवी भगवान श्री विष्णु की प्रिया माता लक्ष्मी हैं। वहीं इस दिन संतोषी माता व माता वैभव लक्ष्मी की पूजा का भी विधान है। पंडित आत्मा राम पांडेय जी से जाने आज का दैनिक चक्र…✍️

?आज का राशिफल ?

मेष- आज बिजनेस को लेकर विशेष लाभ हो सकता है। चन्द्रमा का नवम गोचर भाग्यवृद्धिकारक है। आपकी राजनैतिक योजनाएं सफल होंगी। मित्रों की सहायता से कोई सरकारी कार्य बनेगा। सफेद व लाल रंग शुभ है।

वृष- गुरु के दशम व चन्द्रमा के अष्टम गोचर के कारण जॉब में आज कोई बड़ा कार्य हो सकता है। स्वास्थ्य में लापरवाही से बचें। हरा व बैगनी रंग शुभ है। बिजनेस में सफलता मिलेगी। तिल का दान करें।

मिथुन- प्रातःकाल 06:41 के बाद आज व्यवसाय में सफल रहेंगे। जॉब में प्रोमोशन संभावित है। तुला व कुंभ राशि के मित्रों से व्यवसाय में लाभ होगा। आसमानी व नीला रंग शुभ है।

कर्क- चन्द्रमा का खष्ठम गोचर स्वास्थ्य सुख में कमी दे सकते हैं। मकर व कन्या राशि के मित्र का सहयोग बहुत कार्य करेगा। व्यवसाय में नए कार्य की योजना फलीभूत होगी। नारंगी व पीला रंग शुभ है।

सिंह- व्यवसाय में परिवर्तन की तरफ प्रेरित होंगे। धार्मिक अनुष्ठान की योजना बनेगी। पीला व लाल रंग शुभ है। चन्द्रमा का पंचम गोचर संतान को उन्नति देगी।

कन्या- रुका धन प्राप्त होगा। धनु का चन्द्रमा का इस राशि पर चतुर्थ गोचर व शनि का पंचम गोचर जॉब व व्यवसाय में लाभ प्रदान करेंगे तथा संतान को उन्नति देंगे। छात्र सफल रहेंगे। नीला व बैगनी रंग शुभ है। गाय को पालक खिलाएं।

तुला- आज व्यवसाय में संघर्ष की स्थिति होगी। जॉब में शुक्र व चन्द्रमा से लाभ की संभावना रहेगी। हरा व आसमानी रंग शुभ है। श्री विष्णुसहस्रनाम का पाठ करें। गाय को केला खिलाएं।

वृश्चिक- जॉब में किसी विशेष प्रोजेक्ट को प्राप्त करने में सफल रहेंगे। मंगल व चन्द्रमा शुभ हैं। नारंगी रंग शुभ है। व्यवसाय में लाभ के लिए कनकधारास्तोत्र का पाठ करें।

धनु- चन्द्रमा आज इसी राशि में है। गुरु व चन्द्रमा मंगल करेंगे। छात्रों को शिक्षा में सफलता की प्राप्ति होगी। व्यवसाय में धन के आगमन होने के संकेत हैं। सफेद व पीला रंग शुभ है। श्री विष्णुसहस्रनाम का पाठ लाभदायक है।

मकर- गुरु के द्वितीय व चन्द्र के द्वादश गोचर से धार्मिक कार्यों में सफलता मिलेगी। पिता का चरण स्पर्श कर आशीर्वाद प्राप्त करें। शनि व शुक्र जॉब में कोई नया उत्तरदायित्व प्रदान कर सकते हैं। श्री सूक्त का पाठ करें। नीला व बैगनी रंग शुभ है।

कुंभ- आज धनु में चन्द्रमा व गुरु कुंभ में ही हैं। आपकी बिजनेस प्लान को विस्तार मिलेगा। पॉलिटिशियन सफल रहेंगे। स्वास्थ्य से सुख मिल सकता है । आसमानी व नीला रंग शुभ है।

मीन- चन्द्रमा का दशम अर्थात कर्म स्थान में गोचर शुभ है। व्यवसाय में किसी बात को लेकर थोड़ा तनाव हो सकता है। छात्र सफल रहेंगे। जॉब से सम्बद्ध लोग सफलता की प्राप्ति करेंगे। पीला व लाल रंग शुभ है। सुन्दरकाण्ड का पाठ करें।

☀️?आज का पंचांग – 25 जून 2021?☀️

तिथि प्रतिपदा – 21:01:16 तक
नक्षत्र मूल – 06:40:41 तक, पूर्वाषाढ़ा – 28:25:57 तक
करण बालव – 10:34:10 तक, कौलव – 21:01:16 तक
ऋतु ग्रीष्म
मास आषाढ़
पक्ष कृष्ण
योग ब्रह्म – 22:36:46 तक
वार शुक्रवार

?सूर्य व चन्द्र से संबंधित गणनाएँ
सूर्योदय 05:24:34
सूर्यास्त 19:22:32

?चन्द्र राशि धनु
चन्द्रोदय 20:15:59
चन्द्रास्त 05:35:59

?संवत्सर आनन्द
शक सम्वत 1943
विक्रम सम्वत 2078
काली सम्वत 5123
दिन काल 13:57:58

?अशुभ समय (अशुभ मुहूर्त)
राहु काल 10:30:00 से 12:00:00 तक
गुलिक काल 07:09:19 से 08:54:04 तक

? शुभ समय (शुभ मुहूर्त) – अभिजीत 11:45:00 से 12:21:00 तक
☀️ दिशा शूल – पश्चिम

?जातक संपर्क सूत्र  09838211412, 08707666519, 09455522050 से अपॉइंटमेंट लेकर संपर्क करें।

पं. आत्माराम पांडेय
पं. आत्माराम पांडेय

About Samar Saleel

Check Also

आज का राशिफल: 24 मार्च 2024

मेष राशि: आज का दिन आपके लिए पद व प्रतिष्ठा में वृद्धि दिलाने वाला रहेगा। ...