Breaking News

इस फिल्म से बाहर होने की प्लानिंग कर रहे ऋतिक

बॉलीवुड एक्टर ऋतिक फिर से धमाकेदार वापसी कर चुके हैं। फिल्म काबिल के बाद ऋतिक इस साल सीधे दो फिल्मों में नजर आए हैं। पहली फिल्म रही सुपर 30 औऱ दूसरी थी वॉर। खास बात ये है कि दोनों ही फिल्में हिट रही है। वॉर में ऋतिक के साथ टाइगर श्रॉफ भी नजर आए। वॉर ने बॉक्स ऑफिस पर बंपर कमाई और फिल्म ने 300 करोड़ से ज्यादा की कमाई की है। बीते दिनों से खबरें आ रहीं है कि ऋतिक सत्ते पे सत्ता के रीमेक में दिखेंगे। दरअसल फराह खान और रोहित शेट्टी ने इस फिल्म के लिए हाथ मिलाया है। कहा जा रहा है कि ये फिल्म 1982 में कल्ट क्लासिक फिल्म सत्ते पे सत्ता का रीमेक होगी।

रोहित-फराह की इस फिल्म के लिए ऋतिक को फाइनल किया गया है। इसके अलावा कहा गया है कि फिल्म में अनुष्का शर्मा ऋतिक के अपोजिट होंगी। ऋतिक जहां अमिताभ बच्चन के रोल में होंगे तो वहीं अनुष्का का रोल हेमा मालिनी का होगा। अब खबर आई है कि ऋतिक ने इस फिल्म को छोड़ने का मन बनाया है। रिपोर्ट में बताया गया है कि अपनी इस फिल्म को लेकर ऋतिक थोड़ी दुविधा में हैं। उन्हें समझ नहीं आ रहा है कि आखिर क्या करना चाहिए।

रिपोर्ट में कहा गया है कि, ऋतिक इस अपने अगले प्रोजेक्ट को चुनने के लिए थोड़ा सावधान हो रहे हैं। हां, उन्होंने ‘सत्ते पे सत्ता’ रीमेक के लिए इशारा जरूर दिया था, लेकिन अब इस बारे में वह फिर विचार कर रहे हैं। हालांकि अभी भी ऋतिक से इस फिल्म को लेकर बातचीत बरकरार है। ऐसे में ऋतिक का मूड फिल्म को लेकर क्यों बदल रहा है ये तो वही जानें। अनुष्का के अलावा कृति सेनन को फिल्म में रणजीता के रोल के लिए कंसीडर किया गया है।

इसके अलावा फिल्म में 7 भाईयों के रोल के लिए अलग अलग स्टार्स की कास्टिंग हो रही है। टीवी एक्टर नकुल मेहता औऱ दरशील सफारी का नाम पहले ही इसके लिए सामने आ चुका है। इसके अलावा हाल ही में एक रिपोर्ट में ये भी कहा गया है कि, रवि दुबे को भी एक रोल के लिए अप्रोच किया गया है। अब देखते हैं कि आखिर में ये फिल्म किन किन सितारों से सजेगी।

About News Room lko

Check Also

रिलीज़ होते ही लोकप्रिय हुआ गायक रविंद्र सिंह का नया भक्ति गीत “श्याम तेरी अदाएं”

मुंबई (अनिल बेदाग)। बहुमुखी गायक रविन्द्र सिंह का नया भक्ति गीत श्याम तेरी अदाएं रिलीज़ होते ...