Breaking News

मोबाइल के लिए पत्नी ने किया ये खौफनाक काम , पति के प्राइवेट पार्ट पर डाला ये…

ग्वालियर में एक शख्स को पत्नी से मोबाइल छीनना महंगा पड़ गया। पड़ोसी युवक से मोबाइल पर बात करने का शक होने पर उसने ऐसा किया था। इससे पत्नी को इतना गुस्सा आया कि बदला लेने के लिए उसने सो रहे पति के प्राइवेट पार्ट पर खौतला हुआ तेल उड़े दिया।

घटना कंपू थाना क्षेत्र के माधवी नगर की है। तेल से जले पीडित ने शोर मचाया तो आस-पास के लोग मौके पर पहुंचे और आग से झुलसे घायल पति को उपचार के लिए भर्ती कराया। वही पुलिस ने पति की शिकायत पर फरार आरोपी पत्नी के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।

दरअसल, कंपू थाना क्षेत्र के माधवी नगर निवासी 32 वर्षीय सुनील धाकड़ प्राइवेट जॉब करता है। उसकी पत्नी भावना भी साथ रहती है। कुछ दिन पहले सुनील से पड़ोस में रहने वाली महिला ने शिकायत की थी कि उसके जाने के बाद उसकी पत्नी भावना उसके पति से बात करती है।

इस पर कई बार उसने भावना को समझाया। लेकिन उस पर फर्क नहीं पड़ा। एक दिन जब पति सुनील घर आया तो भावना युवक से मोबाइल पर बात कर रही थी। उसने पत्नी को कई बार बात करने से मना किया। लेकिन उसने मोबाइल पर बात करना बंद नहीं किया। इससे सुनील नाराज हो गया और भावना से मोबाइल छीना लिया।

पीड़ित पति का कहना है कि वह पत्नी से बेहद परेशान है लगातार उसने कई बार अपने पड़ोसी युवक से बातचीत करते हुए देखा है। जब रोकने की कोशिश की है तो वह कई बार धमकी दे चुकी थी। कंपू थाना प्रभारी दीपक यादव का कहना है कि इस मामले में पीड़ित पति की शिकायत पर पत्नी के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है साथ ही इस मामले की जांच की जा रही है।

भावना तब से गुस्से में थी। गुरुवार रात करीब दो बजे जब पति गहरी नींद सो रहा था। तब भावना ने उठकर किचन में तेल को खौलाया और ले जाकर पति के ऊपर उड़ेल दिया। तेल इतना गर्म था कि उसका प्राइवेट पार्ट जल गया। वारदात को अंजाम देने के बाद भावना मौके से भाग निकली। दर्द से तड़पते सुनील ने मदद के लिए चीख पुकार मचाई तो आसपास के लोग मौके पर पहुंचे और घायल सुनील को उपचार के लिए भर्ती कराया। पुलिस को सूचना दी गई।सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची। वहीं पुलिस ने पति के बयान के आधार पर पत्नी के खिलाफ मामला दर्ज कर उसकी तलाश शुरू कर दी है।

About News Room lko

Check Also

उत्तर रेलवे : महिला कल्याण संगठन अध्यक्षा संनीति चौधुरी ने वात्सल्य शिशु सदन का निरिक्षण किया

लखनऊ। उत्तर रेलवे महिला कल्याण संगठन (मुख्यालय) नई दिल्ली की अध्यक्षा संनीति चौधुरी का आज ...